फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद के आवास विकास मोहल्ले में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) परियोजना के अंतर्गत एचपीसीएल के अधिकारियों द्वारा पीएनजी गैस कनेक्शन हेतु कैम्प का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अनिल कुमार यादव, वरिष्ठ सहायक राजीव कुमार सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही।
कैम्प के दौरान 6 आवेदकों ने नए पीएनजी कनेक्शन के लिए पंजीकरण कराया। कंपनी के अधिकारियों ने जानकारी दी कि जनपद में पीएनजी
पाइपलाइन बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है। वर्तमान में आवास विकास, पटेल नगर एवं मसेनी मोहल्लों में कनेक्शन संचालित हैं।
अधिकारियों के अनुसार, आगामी एक से दो माह में गंगानगर, अम्बेडकर नगर, खानपुर एवं सिंह वाहिनी कॉलोनी में भी गैस आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मीडिया के माध्यम से स्थानीय निवासियों से अपील की गई कि सस्ती, सुगम एवं सुरक्षित गैस आपूर्ति के लिए
पीएनजी कनेक्शन अवश्य प्राप्त करें।
कनेक्शन हेतु शुल्क विवरण:
रजिस्ट्रेशन शुल्क: 354 रूपये
पाइपलाइन/मीटर शुल्क: 5 रूपये जनपद के आवास विकास मोहल्ले में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) परियोजना के अंतर्गत HPCL के अधिकारियों द्वारा पीएनजी गैस कनेक्शन हेतु कैम्प का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अनिल कुमार यादव, वरिष्ठ सहायक राजीव कुमार सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही।संपर्क सूत्र:
टोल फ्री नंबर: 18008330090, 7409900090
हेल्पलाइन नंबर: 8423039875
इन नंबरों के माध्यम से उपभोक्ता नए कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवास विकास में पीएनजी गैस कनेक्शन हेतु कैम्प का शुभारम्भ
फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 57 लेखपालों सहित 333 कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में समस्त किसानों, विशेष रूप से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त कर रहे लाभार्थियों के लिए फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने का कार्य अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। भारत सरकार के निर्देशानुसार अब योजना की अगली किस्त का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनकी फार्मर रजिस्ट्री आईडी तैयार हो चुकी होगी।
जनपद स्तर पर प्रत्येक राजस्व ग्राम में कार्मिकों की ड्यूटी लगाकर रजिस्ट्री आईडी बनाने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ द्वारा 07 अप्रैल 2026 को की गई समीक्षा में कार्य प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर सख्त रुख
अपनाया गया। समीक्षा के दौरान लापरवाही बरतने वाले 212 पंचायत सहायकों, 32 पंचायत सचिवों, 57 लेखपालों, कृषि विभाग के 08 क्षेत्रीय कर्मियों तथा 24 ग्राम रोजगार सेवकों के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित विभागाध्यक्षों को दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि योजना का लाभ समय से दिलाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाएगा तथा लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अमेरिका-ईरान सीजफायर का स्वागत,भारत ने बातचीत और कूटनीति का हमेशा किया समर्थन
नई दिल्ली: भारत ने आज अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर का स्वागत किया और विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए भारत हमेशा बातचीत और कूटनीति की वकालत करता रहा है।इस युद्ध की वजह से जनमानस को बहुत ज्यादा तकलीफ का सामना करना पड़ा और साथ ही वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में भी रुकावट आई है। भारत को उम्मीद है कि इस सीजफायर से ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ के रास्ते होने वाला वैश्विक व्यापार फिर से शुरू हो जाएगा।
इरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि अगर ईरान पर होने वाले हमले रोक दिए जाते हैं, तो हमारी सेना भी अपनी जवाबी कार्रवाई रोक देगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा था कि अगर ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान’ इस बात पर सहमत हो जाता है कि वह ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित तरीके से खोल देगा, तो मैं दो हफ्तों के लिए ईरान पर बमबारी और हमले रोक दूंगा।
रोडवेज बस स्टॉप पर कर्मियों में भिड़ंत, यात्रियों में दहशत
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रोडवेज बस स्टॉप पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दिल्ली जाने वाली बसों को पहले रवाना करने को लेकर दो बसों के चालक और परिचालकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज के साथ धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान एक चालक ने दूसरी बस की चाबी निकाल ली, जिससे बस आगे नहीं बढ़ सकी। इस दौरान दोनों बसें आपस में हल्के रूप से टकरा भी गईं, जिससे मौके पर मौजूद यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया।
सूचना पर पहुंचे रोडवेज के अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह दोनों पक्षों
को शांत कराया। बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप से तय किया गया कि निर्धारित समय के अनुसार बसों को रवाना किया जाएगा। इसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टॉप पर इस तरह के विवाद आम हो चुके हैं। अलग-अलग डिपो के चालक-परिचालकों के बीच आए दिन कहासुनी और मारपीट की घटनाएं सामने आती रहती हैं।
हैरानी की बात यह है कि बस स्टॉप के पास ही रोडवेज पुलिस चौकी मौजूद है, इसके बावजूद नियमों की अनदेखी कर मनमानी की जा रही है। यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि भविष्य में अव्यवस्था और विवाद की स्थिति न बने।
गैस वितरण को लेकर दूसरे दिन भी बवाल, पुलिस की मौजूदगी में हुआ वितरण
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद के कोतवाली क्षेत्र स्थित लाल सराय की नेशनल गैस सर्विस पर गैस सिलेडर की को लेकर बुधवार को दूसरे दिन भी भारी हंगामा हुआ। उपभोक्ताओं का गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि मौके पर धक्का-मुक्की और कहासुनी तक की नौबत आ गई।
जानकारी के अनुसार, कई दिनों से गैस सिलेंडर न मिलने से परेशान उपभोक्ताओं ने मंगलवार को सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था।
मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया था कि 1 अप्रैल से पहले की सभी बुकिंग वाले सिलेंडर घर-घर पहुंचा दिए जाएंगे। इसके बावजूद बुधवार को जब लोगों को सिलेंडर नहीं मिले, तो बड़ी संख्या में उपभोक्ता एजेंसी पर पर्ची कटवाने पहुंच गए। लाइन में आगे-पीछे होने को लेकर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान कुछ लोगों ने एजेंसी कर्मचारियों पर ब्लैक में सिलेंडर बेचने का आरोप भी लगाया। स्थिति
बिगड़ती देख पुलिस को कई बार हस्तक्षेप करना पड़ा। करीब दोपहर 12 बजे के बाद हालात काबू में आए, जिसके बाद पुलिस की निगरानी में गैस वितरण शुरू कराया गया। हालांकि फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन उपभोक्ताओं में नाराजगी अभी भी बनी हुई है। अब देखना होगा कि प्रशासन गैस आपूर्ति को लेकर क्या ठोस कदम उठाता है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।
लोक निर्माण विभाग की कार्ययोजना पर मंथन, सड़क विकास कार्यों को प्राथमिकता
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद फर्रुखाबाद में उ०प्र० लोक निर्माण विभाग की वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी महोदय ने की, जिसमें अमृतपुर, भोजपुर एवं कायमगंज के विधायकगण भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान आगामी वित्तीय वर्ष में प्रस्तावित सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की जरूरतों के अनुसार विभिन्न सड़कों से जुड़े प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए प्राथमिकताओं को रेखांकित किया। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रस्तावित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर सूचीबद्ध कर समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए और सभी परियोजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।
बैठक में अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ड्यूटी के दौरान होमगार्ड और पीआरडी जवान में मारपीट,
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कोतवाली क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन के बाहर मंगलवार को ड्यूटी के दौरान होमगार्ड और पीआरडी जवान के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच जमकर मारपीट हो गई। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेलवे स्टेशन के बाहर ड्यूटी पर एक महिला कांस्टेबल, एक दीवान, एक पीआरडी जवान और एक होमगार्ड तैनात थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर होमगार्ड और पीआरडी जवान के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गई। मारपीट के दौरान दोनों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान एक जवान बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। झगड़े में दोनों की वर्दी फट गई और नेम प्लेट भी टूट गई।
सूत्रों का कहना है कि दोनों जवानों के बीच एक दिन पहले भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मंगलवार को उसी मुद्दे पर दोबारा बातचीत शुरू हुई, जो अचानक उग्र हो गई। घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद दीवान सिद्ध गोपाल ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों को अलग कराया। इसके बाद मामले की सूचना यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार को दी गई। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और दोनों जवानों को पुलिस लाइन भेज दिया गया। यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि ड्यूटी के दौरान वाहनों को हटाने को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में मारपीट में बदल गया। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और जांच के बाद संबंधित जवानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
फेम व्यापार मंडल नें की एकजुटता की अपील
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल के प्रधान में सेंट्रल जेल इकाई की मासिक बैठक का आयोजन किया गया| बैठक में व्यापारियों की एक जुटता पर बल दिया गया| संगठन के महामंत्री देवेंद्र सक्सेना के प्रतिष्ठान पर व्यापार मंडल की मासिक बैठक का आयोजन किया गया | जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा नें कहा की संगठन व्यापारी हित में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है | किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संगठन साथ खड़ा दिखेगा| जिला महामंत्री
विमलेश मिश्रा नें बताया की सभी व्यापारी संगठन के निर्देशों का पालन करे और सड़क के ऊपर अपनी ठेली व वाहन खड़ा ना करें | इसके साथ ही मीट दुकानदारों को अपना कारोबार पर्दे में करने का आवाहन किया | सेन्ट्रल जेल इकाई के अध्यक्ष योगेश गुप्ता व महामंत्री डॉ. संजीव त्रिपाठी व देवेंद्र सक्सेना नें चौराहे पर व्यापारियों के लिये एक शौचालय का निर्माण कराने की मांग की | संरक्षक अजय यादव नें कहा की व्यापारी हित सर्वोपरी है, लिहाजा हमें एक जुट होने की जरूरत है | चौकी प्रभारी व यातायात प्रभारी सम्मानित
व्यापार मंडल के द्वारा सेन्ट्रल जेल चौकी प्रभारी शिव कुमार व यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार को सम्मानित किया गया | चौकी प्रभारी नें सभी को सुरक्षा का भरोसा दिया और यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार नें सलाह देकर कहा की कोई भी व्यापारी सड़क पर ठेली ना खड़ा करे| जिससे की सड़क पर जाम की समस्या रहे| अनूप दुबे व्यापार मंडल याकूतगंज अध्यक्ष, आशाराम सेन्ट्रल जेल कमेटी के मंत्री
सेन्ट्रल जेल व्यापार मंडल की तरफ से याकूतगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप दुबे को मनोनीत किया गया | इसके साथ ही पाल सेना के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशाराम पाल को व्यापार मंडल का जिला मंत्री मनोनीत
किया गया| इसके साथ ही अवधेश सक्सेनl व राहुल यादव राजीव सक्सेना को उपाध्यक्ष, शैलेश राजपूत मीडिया प्रभारी, अवनीश कुमार
को मंत्री बनाया गया है | अधिवक्ता प्रवेन्द्र उपाध्याय को विधिक सलाहकार मनोनीत किया गया था | इस दौरान आचार्य सर्वेश कुमार शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित मिश्रा, उपाध्यक्ष अर्पित अग्निहोत्री, डॉ. रवि राजपूत आदि प्रमुख रूप से रहे| संचालन शिवम दुबे नें किया| 
सिलेंडर ना मिलने से आक्रोशित भीड़ नें लगाया जाम, पुलिस से झड़प
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सिलेंडर ना मिलने से आक्रोशित भीड़ नें मुख्यमार्ग में जाम लगा दिया | बातचीत करने गयी पुलिस से झड़प हो गयी | जिससे लम्बा जाम लग गया| दरअसल शहर के लाल सराय स्थित नेशनल गैस सर्विस पर सुबह से ही सिलेंडर लेने वालों की भीड़ लग गयी, लेकिन जब सिलेंडर नही मिला तो आक्रोशित भीड़ नें जाम लगा दिया | इसके बाद सड़क पर जाम के हालात बन गये | यातायात पुलिस मौके पर पंहुची और जाम खुलवाने का प्रयास किया| लेकिन भीड़ की पुलिस से झड़प हो गयी | 

रामगंगा नदी में मिला लापता ग्रामीण का शव, 24 घंटे बाद हुई पहचान
फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता)थाना क्षेत्र के ग्राम महेशपुर निवासी 55 वर्षीय रामवीर पुत्र जुदुनाथ का शव 24 घंटे बाद रामगंगा नदी में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, रामवीर रविवार को अपने रिश्तेदार बृजेश कुमार के यहां जैनापुर गए थे। वहां से वह अपनी बाइक से वापस अपने गांव महेशपुर लौट रहे थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। सोमवार तक कोई जानकारी न मिलने पर परिजनों ने राजेपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
इसी दौरान रामगंगा नदी किनारे पशु चरा रहे ग्रामीणों ने नदी में एक शव
उतराता देखा और इसकी सूचना गांव में दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव की पहचान रामवीर के रूप में की। सूचना मिलते ही राजेपुर थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, रामवीर की बाइक नदी किनारे एक कुटी के पास खड़ी मिली। शव थाना अल्लाहगंज क्षेत्र में रामगंगा नदी से बरामद किया गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार में तीन बच्चे—गौरव (28 वर्ष), अंशु (18 वर्ष) और 25 वर्षीय अंजलि है। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। थानाध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि मामले की सूचना अल्लाहगंज पुलिस को दे दी गई है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही



