फेम व्यापार मंडल नें की एकजुटता की अपील

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल के प्रधान में सेंट्रल जेल इकाई की मासिक बैठक का आयोजन किया गया| बैठक में व्यापारियों की एक जुटता पर बल दिया गया| संगठन के महामंत्री देवेंद्र सक्सेना के प्रतिष्ठान पर व्यापार मंडल की मासिक बैठक का आयोजन किया गया | जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा नें कहा की संगठन व्यापारी हित में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है | किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संगठन साथ खड़ा दिखेगा| जिला महामंत्री विमलेश मिश्रा नें बताया की सभी व्यापारी संगठन के निर्देशों का पालन करे और सड़क के ऊपर अपनी ठेली व वाहन खड़ा ना करें | इसके साथ ही मीट दुकानदारों को अपना कारोबार पर्दे में करने का आवाहन किया | सेन्ट्रल जेल इकाई के अध्यक्ष योगेश गुप्ता व महामंत्री डॉ. संजीव त्रिपाठी व देवेंद्र सक्सेना नें चौराहे पर व्यापारियों के लिये एक शौचालय का निर्माण कराने की मांग की | संरक्षक अजय यादव नें कहा की व्यापारी हित सर्वोपरी है, लिहाजा हमें एक जुट होने की जरूरत है | चौकी प्रभारी व यातायात प्रभारी सम्मानित व्यापार मंडल के द्वारा सेन्ट्रल जेल चौकी प्रभारी शिव कुमार व यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार को सम्मानित किया गया | चौकी प्रभारी नें सभी को सुरक्षा का भरोसा दिया और यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार नें सलाह देकर कहा की कोई भी व्यापारी सड़क पर ठेली ना खड़ा करे| जिससे की सड़क पर जाम की समस्या रहे| अनूप दुबे व्यापार मंडल याकूतगंज अध्यक्ष, आशाराम सेन्ट्रल जेल कमेटी के मंत्री सेन्ट्रल जेल व्यापार मंडल की तरफ से याकूतगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप दुबे को मनोनीत किया गया | इसके साथ ही पाल सेना के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशाराम पाल को व्यापार मंडल का जिला मंत्री मनोनीत किया गया| इसके साथ ही अवधेश सक्सेनl व राहुल यादव राजीव सक्सेना को उपाध्यक्ष, शैलेश राजपूत मीडिया प्रभारी, अवनीश कुमार को मंत्री बनाया गया है | अधिवक्ता प्रवेन्द्र उपाध्याय को विधिक सलाहकार मनोनीत किया गया था | इस दौरान आचार्य सर्वेश कुमार शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित मिश्रा, उपाध्यक्ष अर्पित अग्निहोत्री, डॉ. रवि राजपूत आदि प्रमुख रूप से रहे| संचालन शिवम दुबे नें किया|