फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) इटावा-बरेली हाईवे पर सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार की जान चली गई। कादरी गेट थाना क्षेत्र में पीछे से आए डंपर की टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क पर गिर गया और भारी वाहन के पहियों के नीचे आ गया। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर मौके से निकल गया। दुर्घटना के चलते हाईवे पर कुछ देर तक यातायात बाधित रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार फर्रुखाबाद की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर ने उसकी बाइक में कट मार दिया। संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर पड़ा और डंपर की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी गंभीर थी कि बाइक सवार करीब 10 मीटर तक
सड़क पर घिसटता चला गया। उसकी बाइक सड़क के दूसरी ओर जा गिरी, जबकि बाइक का इंडिकेटर टूटकर अलग हो गया।हादसे की जानकारी मिलने पर कादरी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सड़क पर करीब 10 मीटर तक खून के निशान मिलने पर पुलिस ने वहां मिट्टी डलवाकर सफाई कराई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फतेहगढ़ स्थित मोर्चरी भिजवा दिया।
हाई-वे पर डंपर से कुचलकर बाइक सवार पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



