आवास विकास में पीएनजी गैस कनेक्शन हेतु कैम्प का शुभारम्भ

0
252

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद के आवास विकास मोहल्ले में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) परियोजना के अंतर्गत एचपीसीएल के अधिकारियों द्वारा पीएनजी गैस कनेक्शन हेतु कैम्प का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अनिल कुमार यादव, वरिष्ठ सहायक राजीव कुमार सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही।
कैम्प के दौरान 6 आवेदकों ने नए पीएनजी कनेक्शन के लिए पंजीकरण कराया। कंपनी के अधिकारियों ने जानकारी दी कि जनपद में पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है। वर्तमान में आवास विकास, पटेल नगर एवं मसेनी मोहल्लों में कनेक्शन संचालित हैं।
अधिकारियों के अनुसार, आगामी एक से दो माह में गंगानगर, अम्बेडकर नगर, खानपुर एवं सिंह वाहिनी कॉलोनी में भी गैस आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मीडिया के माध्यम से स्थानीय निवासियों से अपील की गई कि सस्ती, सुगम एवं सुरक्षित गैस आपूर्ति के लिए पीएनजी कनेक्शन अवश्य प्राप्त करें।
कनेक्शन हेतु शुल्क विवरण:
रजिस्ट्रेशन शुल्क: 354 रूपये
पाइपलाइन/मीटर शुल्क: 5 रूपये जनपद के आवास विकास मोहल्ले में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) परियोजना के अंतर्गत HPCL के अधिकारियों द्वारा पीएनजी गैस कनेक्शन हेतु कैम्प का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अनिल कुमार यादव, वरिष्ठ सहायक राजीव कुमार सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही।संपर्क सूत्र:
टोल फ्री नंबर: 18008330090, 7409900090
हेल्पलाइन नंबर: 8423039875
इन नंबरों के माध्यम से उपभोक्ता नए कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]