फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आईसेक्ट के अधिकृत प्रशिक्षण केंद्र श्री विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा संचालित एशियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट को लखनऊ में होटल होलीडे इन में संपन्न राज्य स्तरीय विकसित भारत कॉन्क्लेव में बेस्ट सेंटर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिला प्रबंधक सुरेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि श्रेष्ठ कार्य, गुड़वत्ता परक प्रशिक्षण, स्टूडेंट क्वालिटी ट्रेनिंग के लिए एशियन कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट को बेस्ट सेंटर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। आइसेक्ट के उपाध्यक्ष अरविंद चतुर्वेदी, जोनल हेड लियाकत अली खोखर आदि ने अवार्ड प्रदान किया एवं विकसित भारत के योगदान में उनके द्वारा किए गए कार्य की सराहना की। विदित है की एशियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट फर्रुखाबाद आईसेक्ट इंडिया के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा प्रदान कर उनका कौशल संवर्धन कर रोजगार के लिए तैयार कर रहा है। इंस्टीट्यूट विगत 24 वर्षों से निरंतर कार्य कर रहा है। इंस्टीट्यूट से निकलने वाले छात्र-छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं और समाज में अग्रणी भूमिका में है। इस अवसर पर सुरेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि इंस्टीट्यूट स्थापना काल से ही ग्रामीण शिक्षा पर विशेष कार्य कर रहा है। इंस्टीट्यूट का स्टाफ हमारे पाठ्यक्रम को बहुत ही सरलता से छात्रों को अध्यन कराता है जिससे छात्र सफलतापूर्वक कर पाते हैं और अपने उद्देश्य में सफल होते हैं। हमारा प्रयास है कि जन-जन तक एआई शिक्षा पहुंचे और वर्तमान पीढ़ी इसको समझे और इससे जुड़े क्योंकि इसने हमारे कार्य को आसान किया है। इंस्टीट्यूट द्वारा कौशल विकास सहित केन्द्र व प्रदेश सरकार की कई योजनाएं निरंतर संचालित होती हैं। जिनमें छात्रों को निशुल्क प्रवेश दिया जाता है। काउंसलर फाल्गुनी भैरवानी, सुपर्णा मिश्रा, राधिका सोमवंशी, शैलेन्द्र मिश्रा रहे।
दूसरी पार्टियों के कई कार्यकर्ता साइकिल पर सबार
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)सपा जिला संगठन ने पीडीए आंदोलन को जमीन पर मजबूती से आकार देने के क्रम में जिला कार्यालय पर दर्जनों लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
जिला प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने बताया कि जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में जिला महासचिव इलियास मंसूरी एवं प्रभारी विधानसभा सदर पवन कठेरिया के प्रयास से बड़ी संख्या में लोगों ने दूसरे दलों को छोड़कर पीडीए आंदोलन में शामिल होने हेतु समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।पार्टी में प्रमुख रूप से शामिल होने बाले आदर्श सक्सेना, विशाल जाटव, अंशुल कुमार, नीरज कुमार जाटव, राजीव कुमार कठेरिया, रवि शर्मा, नितिन शर्मा, उत्कर्ष कटियार, रजत कठेरिया, प्रभु दयाल कठेरिया, प्रदीप श्रीवास्तव, धर्मेंद्र शाक्य, हरिश्चंद्र दिवाकर, अमित शाक्य, महेंद्र कठेरिया, विशाल कठेरिया, अमित कुमार सक्सेना, श्रीकांत राठौर, रोहित राठौर, सचिन श्रीवास्तव, अमित कुमार, कौशलेंद्र माथुर आदि लोगों ने अपने साथियों के साथ दूसरे दलों को छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं समाजवादी पार्टी में आस्था जतायी।
विधायक सदर ने नारियल तोड़ बिजली घर में ट्रांसफार्मर का किया शुभारंभ
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) ठंडी सड़क श्याम नगर स्थित बिजली घर के प्रांगण में नगर की बिजली आपूर्ति को निर्वाध करने के लिए 5 केवीए के ट्रांसफार्मर का विधायक सदर मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया।इस मौके पर विधायक सदर ने कहा कि उनका प्रयास है कि बिजली की समस्या नगर के लिए जड़ से समाप्त हो जाए इसके चलते उन्होंने नगर के लिए दो नए विद्युत सब स्टेशन स्थापित करने के लिए पैसा स्वीकृत कराया है और जुलाई में उम्मीद है कि यह नए बिजली घर शुरू हो जाएंगे जिससे नगर में बिजली की समस्या खत्म हो जाएगी। बताते चलें कि श्याम नगर ठंडी सड़क स्थित विद्युत धार में फील्डरों को अलग-अलग करने का कार्य चल रहा है ताकि लोड ज्यादा ना पड़े और लोकल हॉट काम हो इसके चलते वहां पर 5 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है जिसका शुभारंभ अधिकारियों की मौजूदगी में विधायक सदर श्री द्विवेदी ने किया। एसडीओ विद्युत, जूनियर इंजीनियर अजय बाबू , व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कुक्कू चौहान आदित्य मिश्रा आदि भी मौजूद रहे।
आईटीआई रोजगार मेले में 36 युवाओं का चयन
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) ठंडी सड़क परिसर में गुरुवार को शिक्षुता एवं अप्रेन्टिसशिप रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में दो निजी कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें कुल 150 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया संचालित की गई।
रोजगार मेले में 41 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने सभी उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया, जिसके बाद 36 युवाओं का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों में 32 युवाओं को मारुती सुजुकी गुजरात में अप्रेन्टिसशिप एवं एफटीसी पदों के लिए तथा 4 युवाओं को एनटीएफ इंड़िया मानेसर, हरियाणा में जॉब ट्रेनी के रूप में अवसर मिला।
मेले की व्यवस्थाओं में नोडल प्रधानाचार्य राजवीर सिंह, कार्यदेशक बृजेश कुमार, प्लेसमेंट प्रभारी सुनील कुमार, अप्रेन्टिस प्रभारी रंजीत कुमार सुमन, विजेन्द्र सिंह भास्कर और राजकिशोर महतो ने प्रमुख भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस तरह के रोजगार मेले युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने का बेहतर माध्यम बन रहे हैं।
दो निरीक्षक व आधा दर्जन उपनिरीक्षकों के तबादले
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जनपद पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई पुलिस कर्मियों को नई तैनाती दी गई है।
तबादला सूची के अनुसार निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी रिट सेल भेजा गया है, जबकि निरीक्षक समर बहादुर यादव को प्रभारी रिट सेल से अपराध शाखा में तैनाती दी गई है।
उपनिरीक्षक भूकेन्द्र सिंह को थाना कमालगंज से थाना शमसाबाद भेजा गया है। उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से थाना शमसाबाद, उपनिरीक्षक धनीराम को पुलिस लाइन से थाना कायमगंज तथा उपनिरीक्षक राकेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना जहानगंज में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना राजेपुर तथा उपनिरीक्षक अजय कुमार को पुलिस line से थाना मेरापुर में नई तैनाती दी गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के बाद संबंधित पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
लखनऊ लाठी चार्ज कांड को लेकर अधिवक्ताओं में उबाल, सौंपा ज्ञापन
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लखनऊ जनपद न्यायालय परिसर पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं के ऊपर लाठी चार्ज एवं उनके चेम्बर गिराने विरोध में तहसील बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा व न्याय की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया किक्ष लाठी चार्ज में अधिकांश अधिवक्तागण घायल हुए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है इन घटनाओं से
अधिवक्तागणों में भारी रोष व्याप्त है । अधिवक्तागण अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ज्ञापन में मांग की गई कि दोषी पुलिसकमियाँ जिन्होने लाठी चार्ज किया है तथा अधिवक्ताओं को पीटने का कार्य किया है, उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाये।प्रदेश भर में
अधिवक्ताओं के विरुद्ध पुलिस ने मनगढंत झूटी कहानी बनाकर जो झूठे मुकदमें दर्ज किये हैं उन्हें वापस लिया जाए। अधिवक्ताओं के बैठने के लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की जाये।इसके साथ ही एटवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट पारित कर तुरन्त प्रदेश में लागू किया जाये।घायल अधिवक्ताओं को तुरन्त मुआवजा दिलाने की मांग भी की गई। तहसील बर एसोसिएशन के अध्यक्ष अतर सिंह कटियार व सचिव अतुल मिश्रा के निर्देशन में प्रदर्शन हुआ।
पुल से गिरकर घायल युवक की मौत
फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर राजपुर में बीते दिन इकलौता पुत्र पुल से गिरकर घायल हो गया था थाना अध्यक्ष इंद्रजीत को सूचना मिली थी वह मौके पर पहुंचे थे, उन्होंने राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोहित पुत्र कमलेश उम्र 25 वर्ष को भर्ती कराया था हालात गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया हालत गंभीर हुई तो सैफाई रेफर कर दिया परिजन सैफाई ना ले जाकर शाहजहांपुर ले गये वहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई पत्नी सोनी मां उर्मिला तीन बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हो गया ग्रामीण बताते हैं कि यह इकलौता पुत्र था जो की पुल पर खड़ा हुआ था बंदरों का झुंड आने से यह नीचे गिर गया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई|
पांचाल घाट पुल पर मरम्मत कार्य बना मुसीबत, तीन घंटे तक लगा भीषण जाम
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)शहर के कादरी गेट थाना क्षेत्र स्थित पांचाल घाट पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य ने सोमवार को लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। पुल पर लगाए गए लोहे के भारी एंगल और आंशिक रास्ता बंद होने के कारण सुबह से ही भीषण जाम लग गया, जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
बताया गया है कि कुछ दिन पूर्व पुल के खुले जॉइंट को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद एनएचएआई द्वारा सोमवार को पुल के तीन स्थानों पर मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। कार्य के दौरान रास्ते को घेरने के लिए भारी लोहे के एंगल लगा दिए गए, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। सुबह करीब 8 बजे से जाम लगना शुरू हुआ और देखते ही देखते जमापुर से इटावा-बरेली हाईवे तक करीब छह किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई।
स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि जाम करीब दो से तीन घंटे तक लगा रहा। इस दौरान एंबुलेंस, बीमार मरीज, छोटे बच्चों के साथ सफर कर रहे परिवार, स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं और शिक्षक घंटों फंसे रहे। कई जगह वाहन निकालने को लेकर लोगों में कहासुनी और विवाद की स्थिति भी बन गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पांचाल घाट पुल पर जाम की समस्या अब आम हो चुकी है और हर तीसरे दिन हालात बिगड़ जाते हैं। इसके बावजूद प्रशासन और संबंधित विभाग स्थायी समाधान की दिशा में गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।
हैरानी की बात यह रही कि जाम चौकी के ठीक सामने लगा होने के बावजूद पुलिस व्यवस्था नाकाफी दिखाई दी। मौके पर केवल तीन पुलिसकर्मी मौजूद थे। इनमें दो पुलिस वाहन को निकलवाने में लगे रहे, जबकि एक पुलिसकर्मी पुल पर यातायात संभालता नजर आया।
भीषण गर्मी और लंबे जाम के चलते लोग पानी तक के लिए परेशान दिखे। कई वाहन चालक प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी जताते नजर आए। लोगों का कहना था कि फर्रुखाबाद की यातायात व्यवस्था लगातार बदहाल होती जा रही है।
सुबह 8 बजे से शुरू हुआ जाम खबर लिखे जाने तक पूरी तरह समाप्त नहीं हो सका था। यातायात प्रभारी सतेन्द्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही यातायात पुलिस के जवान मौके पर भेज दिए गए हैं। चौकी इंचार्ज को भी अवगत करा दिया गया है और जल्द ही स्वयं पहुंचकर जाम खुलवाने का प्रयास किया जाएगा।
डंप्पर से कुचलकर रोजगार सेवक की मौत
फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) नवाबगंज क्षेत्र के गांव हरदुआ (हाल निवासी अचरा तिराहा नवाबगंज) के रोजगार सेवक विपिन कुमार यादव की सोमवार शाम डंपर की टक्कर से मौत हो गई। यह घटना नवाबगंज मोहम्मदाबाद मार्ग पर जिओ कार्यालय के सामने हुई, जब विपिन ब्लॉक से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। शाम करीब छह बजे, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विपिन कुमार यादव बाइक से उछलकर डंपर के पहियों के नीचे आ गए और कुचल गए। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद डंपर के पहियों में फंसे विपिन के क्षत-विक्षत शव को बाहर निकाला। शव को ई-रिक्शा से नवाबगंज सीएचसी भिजवाया गया।पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया और चालक को हिरासत में ले लिया। सीएचसी पहुंचे परिजनों में शव देखकर चीख-पुकार मच गई।मृतक रोजगार सेवक विपिन कुमार यादव की पत्नी नीलम देवी की तहरीर पर मध्य प्रदेश प्रांत के ग्वालियर के बिजौरी चंद्रपुरा निवासी डंपर चालक सतेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
आबकारी विभाग का छापामार अभियान, शराब दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा लगातार प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश एवं जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के आदेश पर जिला आबकारी अधिकारी जीपी. गुप्ता के नेतृत्व में सोमवार को विभिन्न शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।
अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह ने टीम के साथ भोलेपुर और नेकपुर चौरासी स्थित देशी शराब दुकानों, भोलेपुर कम्पोजिट शॉप तथा आवास विकास मॉडल शॉप की जांच की।
निरीक्षण के दौरान दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था, पीओएस मशीन से हो रही बिक्री और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का परीक्षण किया गया। विभागीय अधिकारियों ने अनुज्ञापियों को निर्देश दिए कि सभी अभिलेख अद्यतन रखें और शासन
द्वारा निर्धारित नियमों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करें।
अधिकारियों ने दुकानों में उपलब्ध शराब का मिलान अभिलेखों से किया तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बनाए रखने और अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने के निर्देश भी दिए गए। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध आगे भी लगातार प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी।



