फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के करीबी अधिवक्ता राजेश पाठक के घर धावा बोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया | ग्रामीणों की मदद से पुलिस नें पकड़े गये दो शातिरों को गिरफ्तार किया गया है | पुलिस अन्य की तलाश कर रही है| शहर के मित्तूकुंचा निवासी राजेश पाठक के थाना राजेपुर के ग्राम कुईयां में पैतृक घर में चोरी की घटना को बीती रात अंजाम दिया था | पुलिस नें घटना के मामले में आरोपी कुलबंत पुत्र अबधबिहारी बीबीपुर इमलिया सीतापुर वइसी गांव के ही उमेश पुत्र हरिराम को पुलिस नें तमँचा एक 315 बोर व दो कारतूस जिंदा के साथ गिरफ्तार किया| इसके साथ ही उनकी जेब से 4700 की नकदी भी पुलिस नें बरामद की | थानाध्यक्ष राजेपुर नागेंद्र सिंह नें बताया की गिरफ्तारी की गयी है | अन्य की तलाश जा रही है |
फोटोग्राफी व कार्यशाला में आधुनिक तकनीक व संगठन की शक्ति पर जोर
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फ़ोटोग्रफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश एवं फर्रुखाबाद फोटो क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शहर के ठंडी सड़क स्थित केएम हाउस में आठवां फोटो एग्जिबिशन, फोटोग्राफर कार्यशाला एवं सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन लखनऊ से आए एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश वर्मा ने फीता काटकर किया।प्रदेश अध्यक्ष दिनेश वर्मा का स्वागत मंडल प्रभारी अमित राठौर ने किया। वहीं सचिव सुरेंद्र सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष राजीव टंडन, संगठन मंत्री अमर सिंह, जोन प्रभारी लखनऊ आशीष श्रीवास्तव एवं दीपक कपूर सहित अन्य पदाधिकारियों का स्वागत नगर अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, जिला
प्रभारी अमरीश श्रीवास्तव एवं उनकी टीम ने पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर किया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मोनिका यादव तथा विशिष्ट अतिथि शैलेंद्र सिंह राठौडर रहे। अतिथियों ने भगवान गणेश एवं माता सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में दिनेश वर्मा ने कहा कि संगठन ही सफलता की सबसे बड़ी पूंजी है। बिना संगठन के कोई भी कार्य सफल नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफी के क्षेत्र में टीम वर्क बेहद जरूरी है। इस दौरान उन्होंने “साझा सुरक्षा संकल्प योजना” की घोषणा करते हुए बताया कि योजना में पंजीकरण कराने वाले किसी फोटोग्राफर की दुर्घटना में मृत्यु होने पर उसके परिजनों को एक लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।संगठन के सचिव सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने आधुनिक तकनीक और एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय चुनौतियों और तकनीकी बदलाव का दौर है। फोटोग्राफरों को नई तकनीकों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा, तभी सफलता प्राप्त की जा सकती है।मुख्य अतिथि मोनिका यादव ने भी फोटोग्राफरों का उत्साहवर्धन करते हुए समय के साथ आधुनिक तकनीक अपनाने का आह्वान किया। वहीं मंडल प्रभारी अमित राठौर ने शैलेंद्र सिंह राठौड़ को संगठन का संरक्षक घोषित किया।कार्यक्रम में फ्यूजी कंपनी से राजकुमार तिवारी, पैनासोनिक कंपनी से सिद्धांत तथा टैलेंट कंपनी से अमित सक्सेना ने कैमरों की आधुनिक तकनीक और एआई आधारित फीचर्स की जानकारी दी। नयन फोटो फ्रेम भी आकर्षण का केंद्र रहा | जिसके संचालक नरेंद्र पाण्डेय नें सभी को जानकारी दी | सम्मेलन में अमित राठौर, रविंद्र भदौरिया, अनिल श्रीवास्तव, मुकेश शुक्ला, मनोज शर्मा, जोगिंदर सिंह, स्वतंत्र प्रकाश वर्मा, नंद किशोर चौरसिया, संदीप चौहान, अनुराग पांडेय, सोनू शुक्ला, भारत सिंह, प्रदीप शाक्य, रजत गुप्ता, निलेश कटियार, अरविंद आनंद, पवन अग्रोटी, अवधेश सिंह, बृजमोहन चौधरी, जितेंद्र मिलन कटियार, नवनीत वाजपेयी, सुशील कुमार और अरुणेश अग्निहोत्री सहित फर्रुखाबाद, बरेली, औरैया, एटा, इटावा, कासगंज, कन्नौज, छिबरामऊ, मैनपुरी और शाहजहांपुर समेत विभिन्न जनपदों के लगभग 200 फोटोग्राफरों ने सहभागिता की।
देवर्षि नारद जयंती पर पत्रकारों को लोककल्याण का संदेश
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नारद जयंती आयोजन समिति के तत्वावधान में श्याम नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में देवर्षि नारद जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कुलपति डॉ. रंगनाथ मिश्र ने की, जबकि मुख्य वक्ता सुरेंद्र पांडेय रहे। कार्यक्रम स्थल पर देवर्षि नारद का आकर्षक स्वरूप सजाया गया, जिसने उपस्थित लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. रंगनाथ मिश्र ने कहा कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज के पीड़ित, उपेक्षित और जरूरतमंद लोगों की आवाज बनना है। उन्होंने कहा कि जहां तक दुख और पीड़ा की आवाज नहीं पहुंच पाती, वहां तक पत्रकारों और कलमकारों को पहुंचकर समाज के सामने सच्चाई लानी चाहिए। तभी नारद जयंती मनाने की वास्तविक सार्थकता सिद्ध होगी। उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण पर जोर देते हुए कहा कि वह शिक्षा निरर्थक है, जो व्यक्ति को संस्कार न दे सके।
मुख्य वक्ता सुरेंद्र पांडेय ने कहा कि देवर्षि नारद को सृष्टि का प्रथम पत्रकार माना जाता है। उन्होंने सदैव लोककल्याण और सत्य संदेश के प्रसार का कार्य किया। आज के पत्रकारों और जागरूक नागरिकों को भी उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए समाज में सकारात्मकता और लोकहित का संदेश पहुंचाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन ऋषि दत्त शर्मा ‘गुड्डू पंडित’ ने किया। इस अवसर पर सामाजिक, शैक्षिक और पत्रकारिता जगत से जुड़े बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
पूर्व सपा विधायक के करीबी राजेश पाठक के भाई के घर चोरो का हमला,दो भतीजे घायल, एक के लगी गोली,नकदी व जेबरात साफ
फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम कुईयां निवासी अधिवक्ता राजेश पाठक के भाई के घर चोरो नें अचानक बीती रात हमला बोल दिया | जहां उनके दो भतीजो पर चोरो नें हमला कर दिया, जहां एक भरीजा गोली लगने से घायल किया व दूसरे भतीजे को भी राड आदि से हमला कर बुरी तरह घायल किया है | दोनो घायलों को लोहिया
अस्पताल में भर्ती किया गया | पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है | शहर के मोहल्ला मिट्ठूकूचा निवासी अधिवक्ता राजेश पाठक का पैतृक मकान थाना राजेपुर के ग्राम कुईयां में हैं | जहां उनके अन्य परिजन भी रहते हैं | बीती रात राजेश पाठक के भाई देवेश पाठक के मकान पर चोरों नें हमला बोल दिया | दूरी मंजिल पर उन्होने
चोरी की घटना को अंजाम देकर लाखों की नकदी व जेबरात पार कर दिये | उसी दौरान छत पर सो रहे राजेश पाठक के भतीजे 30 वर्षीय भानु पाठक व 34 वर्षीय वैभव पाठक जाग गये, जिस पर चोर भानू को दूसरी मंजिल पर बंद कर फरार हुए | मिली जानकारी के मुताबिक जिस पर भानू कमरे से कूदकर भागा तो बढ़माशों नें फायर कर दिया और गोली भानू के कंधे में गोली लगी| इसी के साथ ही बदमाशों नें वैभव पर भी हमला बोल दिया | जिससे वैभव के चेहरे पर भी गंभीर चोट आयी | दोनों को अहले सुबह लगभग 6 बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया | ग्रामीणों नें दौड़कर दो चोरो को पकड़ लिया | राजेश पाठक नें बताया की चोरो के पास से दो तमँचा व कारतूस, चाकू व राड़ आदि भी मिला है | सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर आये और जाँच पड़ताल की | पुलिस मामले की जाँच में जुटी है | राजेश पाठक पूर्व सपा विधायक विजय सिंह के करीबियों में गिने जातेहैं |
राजकुमार भाटी के विरोध में ब्राह्मण समाज का प्रदर्शन, पुतला फूंक जताया आक्रोश
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शनिवार को रिलायंस पम्प तिराहे पर राजकुमार भाटी के विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में ब्राह्मण समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शनकारियों ने पहले राजकुमार भाटी के पुतले के साथ विरोध जताया और बाद में उसका दहन किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में “राजकुमार भाटी मुर्दाबाद” के नारे गूंजते रहे। वक्ताओं ने कहा कि समाज के सम्मान और प्रतिष्ठा पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए हमेशा एकजुट रहा है। जिलाध्यक्ष अमन दुबे ने कहा कि समाज विशेष के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वालों के खिलाफ जनआक्रोश लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा सामने आईं तो संगठन व्यापक स्तर पर आंदोलन करेगा।वहीं संगठन के जिला महासचिव अभिषेक दुबे ने कहा कि समाज को बदनाम करने की किसी भी कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष अनुज दुबे, संरक्षक विजय शुक्ला, विजय त्रिपाठी, मिथलेश पाठक, राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के जिलाध्यक्ष पंकज अवस्थी, जिला महासचिव अशोक मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष शिवेन्द्र बाजपेई, राघवेन्द्र मिश्रा आदि रहे|
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 65 शिकायतों में तीन का मौके पर निस्तारण
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) तहसील सदर का सम्पूर्ण समाधान दिवस शनिवार को ऑफिसर्स क्लब फतेहगढ़ में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीएम ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 65 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें राजस्व विभाग की 35, पुलिस विभाग की 12, विद्युत विभाग की 5, नगर निकाय की 5 तथा अन्य विभागों की 8 शिकायतें शामिल रहीं। मौके पर राजस्व विभाग की तीन शिकायतों का निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं को तत्काल राहत प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध व प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ तय समयसीमा के भीतर किया जाए, ताकि शिकायतकर्ता संतुष्ट हो सके।समाधान दिवस के दौरान जल निगम ग्रामीण के अधिशाषी अभियंता के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी समाधान दिवस को गंभीरता से लें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। डीएम ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन को त्वरित राहत और न्याय उपलब्ध कराना है, इसलिए सभी अधिकारी जनहित से जुड़े मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। एसपी आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ , मुख्य चिकित्सा अधिकारी अवनिन्द्र कुमार , उप जिलाधिकारी अमृतपुर आदि मौजूद रहे।
लिंक एक्सप्रेस-वे कार्य में लापरवाही पर दो लेखपाल निलंबित, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के तहत भूमि क्रय एवं अर्जन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने लापरवाही बरतने वाले दो लेखपालों के निलंबन के निर्देश दिए हैं।समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न ग्रामों में भूमि खरीद और अभिलेखीय कार्यों की स्थिति का बिंदुवार परीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि कुछ राजस्व कर्मियों द्वारा कार्यों में अपेक्षित गति और गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है, जिससे परियोजना प्रभावित हो रही है। डीएम ने स्पष्ट कहा कि लिंक एक्सप्रेसवे शासन की अत्यंत महत्वपूर्ण और प्राथमिकता वाली परियोजना है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।कार्य में लापरवाही पाए जाने पर लेखपाल नीवकरौरी प्रवीण दुबे तथा लेखपाल मदनपुर महेश्वर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अधिकारियों को भूमि क्रय से जुड़े सभी मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया।जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी और कर्मचारी शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। किसानों से समन्वय बनाकर भूमि संबंधी प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो।बैठक में प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा कर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए गए। समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, उपजिलाधिकारी सदर तथा तहसीलदार सदर मौजूद रहे।
आधी रात लोहिया पंहुची डीएम, गंदगी व बंद एसी पर जताई नाराजगी
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो ) जनपद के डॉ. राम मनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय में शुक्रवार देर रात लगभग 12 बजे जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान डीएम ने इमरजेंसी वार्ड, विभिन्न वार्डों, एनआरसी वार्ड और एसएनसीयू वार्ड समेत अस्पताल की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड में भारी गंदगी और डस्टबिनों की कलर कोडिंग व्यवस्था सही न मिलने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अस्पताल के बाथरूम भी गंदे पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर के प्रत्येक हिस्से में स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए।निरीक्षण के दौरान कई वार्डों में एसी बंद मिले, जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और तत्काल एसी चालू कराने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों की सुविधा को देखते हुए सभी वार्डों में पर्याप्त संख्या में साफ चादरें और तकिये उपलब्ध कराने को कहा।जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर उपचार, दवाओं की उपलब्धता और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से फीडबैक भी प्राप्त किया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।डीएम ने एनआरसी और एसएनसीयू वार्ड का निरीक्षण कर भर्ती बच्चों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई और चिकित्सकीय व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल प्रशासन नियमित निगरानी सुनिश्चित करे, ताकि मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
डीएम का फरमान, झोलाछाप चिकित्सकों के विरुद्ध होगी कठोर कार्रवाई
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)आईएमए के चिकित्सकों ने उठाई जनस्वास्थ्य की बड़ी चिंता, डीएम ने सख्त कार्रवाई का दिया भरोसाफर्रुखाबाद। जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों की सुरक्षा को लेकर (आईएमए) के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर से मुलाकात कर महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। इस दौरान आईएमए के चिकित्सकों ने स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव भी साझा किए।बैठक में आईएमए अध्यक्ष डॉ विपुल अग्रवाल, सचिव डॉ प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ के एम द्विवेदी, डॉ उदय राज, डॉ सतीश राजपूत, डॉ क्षितिज सक्सेना सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे। सभी ने जिलाधिकारी से सीधे संवाद कर स्वास्थ्य क्षेत्र की जमीनी स्थिति से अवगत कराया।चिकित्सकों ने खास तौर पर अवैध रूप से प्रैक्टिस कर रहे झोलाछाप डॉक्टरों का मुद्दा उठाया और बताया कि ऐसे लोग कम पैसों में मरीजों का ऑपरेशन कर उनकी जान जोखिम में डाल रहे हैं, जो न केवल कानूनन गलत है बल्कि जनस्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा है। आईएमए ने मांग की कि ऐसे मामलों की सख्त जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर ने चिकित्सकों की बातों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस दौरान जिलाधिकारी ने आईएमए के चिकित्सकों के योगदान की सराहना करते हुए उनसे निरंतर सहयोग की अपेक्षा जताई, ताकि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके। चिकित्सकों ने भी प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
ढाबे पर चिकित्सकों व युवकों में मारपीट में जबाबी एनसीआर
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) ठंडी सड़क स्थित एक ढाबे पर खाने को लेकर चिकित्सकों और युवकों के बीच हुए विवाद के बाद मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर जवाबी एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी गई तहरीर में डॉक्टर विनीत कुमार मिश्रा पुत्र युगल किशोर मिश्रा निवासी सिविल लाइंस फतेहगढ़ ने बताया कि वह अपने साथी डॉक्टर राजा वत्सल के साथ ठंडी सड़क स्थित एक ढाबे पर खाना खाने गए थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों से खाने को लेकर कहासुनी हो गई।डॉ. विनीत के अनुसार विवाद के बाद जब वह रेलवे रोड चौकी की ओर जा रहे थे, तभी विपक्षियों ने उनका पीछा कर चौकी के भीतर ही हमला कर दिया। आरोप है कि पत्थर और डंडों से की गई मारपीट में दोनों चिकित्सक घायल हो गए। इस दौरान उनका पर्स और मोबाइल भी गायब हो गया।वहीं दूसरे पक्ष से अमित शाक्य पुत्र अरविंद शाक्य निवासी नवाब नियामत खां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह ढाबे पर खाना खाने गया था, जहां पहले से मौजूद डॉक्टर विनीत मिश्रा से विवाद हो गया। आरोप है कि बाद में घर जाते समय डॉक्टर पक्ष ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद रेलवे रोड चौकी के पास डॉक्टर के साथियों ने उस पर रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसके पैर में चोट आई।पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।



