फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शनिवार को रिलायंस पम्प तिराहे पर राजकुमार भाटी के विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में ब्राह्मण समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शनकारियों ने पहले राजकुमार भाटी के पुतले के साथ विरोध जताया और बाद में उसका दहन किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में “राजकुमार भाटी मुर्दाबाद” के नारे गूंजते रहे। वक्ताओं ने कहा कि समाज के सम्मान और प्रतिष्ठा पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए हमेशा एकजुट रहा है। जिलाध्यक्ष अमन दुबे ने कहा कि समाज विशेष के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वालों के खिलाफ जनआक्रोश लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा सामने आईं तो संगठन व्यापक स्तर पर आंदोलन करेगा।वहीं संगठन के जिला महासचिव अभिषेक दुबे ने कहा कि समाज को बदनाम करने की किसी भी कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष अनुज दुबे, संरक्षक विजय शुक्ला, विजय त्रिपाठी, मिथलेश पाठक, राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के जिलाध्यक्ष पंकज अवस्थी, जिला महासचिव अशोक मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष शिवेन्द्र बाजपेई, राघवेन्द्र मिश्रा आदि रहे|
राजकुमार भाटी के विरोध में ब्राह्मण समाज का प्रदर्शन, पुतला फूंक जताया आक्रोश
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



