फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) दीपावली के त्योहार को लेकर बाजारों में खरीदारी का उत्साह चरम पर है। खासकर आतिशबाजी की दुकानों पर सुबह से शाम तक ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। लोग परिवार के साथ पहुंचकर दीपावली के लिए तरह-तरह की आतिशबाजी खरीद रहे हैं। इस बार बाजार में हरित आतिशबाजी की मांग भी देखने को मिल रही है।
उस्मान नगला स्थित इटावा-बरेली हाईवे पर संचालित तोषित ट्रेडिंग कम्पनी पर पटाखों की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंच रहे हैं। यहां भीड़ का आलम यह है कि लोगों को अपनी बारी आने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है।दीपावली पर आतिशबाजी
खरीदने पहुंच रहे ग्राहक अलग-अलग तरह के पटाखों और आकर्षक आतिशबाजी के बारे में जानकारी लेकर खरीदारी कर रहे हैं। बच्चों और युवाओं में आतिशबाजी को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। वहीं परिवार के लोग भी त्योहार के लिए अपनी पसंद के पटाखे खरीद रहे हैं।
दुकान पर ग्राहकों की लगातार बढ़ती आवाजाही से कारोबार में भी तेजी नजर आ रही है। हरित आतिशबाजी को लेकर पूछताछ और खरीदारी करने वालों की संख्या भी अच्छी-खासी है। दुकान संचालक सरदार तोषित प्रीत सिंह ने बताया कि इस बार ग्राहक हरित आतिशबाजी में
विशेष रुचि दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए हरित आतिशबाजी को प्राथमिकता देना जरूरी है। इससे सामान्य पटाखों की अपेक्षा प्रदूषण कम करने में मदद मिलती है। उन्होंने लोगों से
त्योहार की खुशियां मनाते समय पर्यावरण और सुरक्षा का भी ध्यान रखने की अपील की। दीपावली को लेकर तोषित ट्रेडिंग कम्पनी पर उमड़ रही ग्राहकों की भीड़ से बाजार में त्योहार की रौनक साफ दिखाई दे रही है।


दीपावली पर हरित आतिशबाजी की बढ़ी मांग, तोषित ट्रेडिंग कम्पनी पर उमड़ी खरीदारों की भीड़
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


