डीएम का फरमान, झोलाछाप चिकित्सकों के विरुद्ध होगी कठोर कार्रवाई

0
251

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)आईएमए के चिकित्सकों ने उठाई जनस्वास्थ्य की बड़ी चिंता, डीएम ने सख्त कार्रवाई का दिया भरोसाफर्रुखाबाद। जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों की सुरक्षा को लेकर (आईएमए) के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर से मुलाकात कर महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। इस दौरान आईएमए के चिकित्सकों ने स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव भी साझा किए।बैठक में आईएमए अध्यक्ष डॉ विपुल अग्रवाल, सचिव डॉ प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ के एम द्विवेदी, डॉ उदय राज, डॉ सतीश राजपूत, डॉ क्षितिज सक्सेना सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे। सभी ने जिलाधिकारी से सीधे संवाद कर स्वास्थ्य क्षेत्र की जमीनी स्थिति से अवगत कराया।चिकित्सकों ने खास तौर पर अवैध रूप से प्रैक्टिस कर रहे झोलाछाप डॉक्टरों का मुद्दा उठाया और बताया कि ऐसे लोग कम पैसों में मरीजों का ऑपरेशन कर उनकी जान जोखिम में डाल रहे हैं, जो न केवल कानूनन गलत है बल्कि जनस्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा है। आईएमए ने मांग की कि ऐसे मामलों की सख्त जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर ने चिकित्सकों की बातों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस दौरान जिलाधिकारी ने आईएमए के चिकित्सकों के योगदान की सराहना करते हुए उनसे निरंतर सहयोग की अपेक्षा जताई, ताकि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके। चिकित्सकों ने भी प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]