फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कलेक्ट्रेट परिसर में व्याप्त गंदगी एवं कूड़े के ढेरों को साफ कराए जाने की मांग अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को सौंपे संयुक्त मांग पत्र में की है।
मांगपत्र में कहा गया कि कलेक्ट्रेट परिसर और कचहरी क्षेत्र में चारों ओर भारी गंदगी फैली हुई है औरज्ञजगह-जगह कचरे के बड़े-बड़े ढेर जमा हो चुके हैं, जिनकी नियमित सफाई नहीं हो रही है।इस भीषण गर्मी में सडते हुए कूड़े से उठने वाली तीव्र बदबू और मच्छरों के प्रकोपमें सड़ते हुए अधिवक्ता, वादकारी और कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मडरा रहा है। जनपद के मुख्यालय खासतौर से कलेक्ट्रेट में किस प्रकार की गंदगी सारे हालत बयां कर रही है। कूड़े के इन घेरे में मौजूद पॉलिथीन को गोवंश जैसे पशु खाकर बीमार हो रहे हैं।
अधिवक्ताओं ने मांग की कि कलेक्ट्रेट एवं कचहरी परिसर में इस समूचे कूड़े-कचरे को तत्काल हटवाया जाए । इसके साथ ही नियमित व समयबद्ध सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में संबंधित निकाय को आदेशित किया जाये।दिए गए मांग पत्र पर अधिवक्ता बृजेश सिंह शिवेंद्र मोहन मिश्रा सत्येंद्र कुमार दुबे सुनील कुमार संजय कटियार व अन्य अधिवक्ताओं ने हस्ताक्षर किए ।
कलेक्ट्रेट में गंदगी की शिकायत डीएम से अधिवक्ताओं ने सौंपा मांग पत्र
खबर का असर: प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित
फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) विकास खंड राजेपुर के ग्राम बलीपट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील को लेकर हुए छात्र के साथ मारपीट के मामले में प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया गया है | दरअसल प्रधानाध्यापक नीलम पर आरोप था की उन्होंने एक चमचा दूध व दो रोटी के लिए छात्र की पिटाई कर दी | जिसकी खबर जेएनआई न्यूज में प्रमुखता से 13 मई को प्रकाशित की गई थी | खबर का संज्ञान लेकर बीएसए विश्व जीत सिंह नें जाँच के आदेश दिये थे, जाँच में आरोपों की पुष्टि होने पर प्रधानाचार्य नीलम को निलंबित कर दिया गया |
प्रेम विवाह के बाद उत्पीड़न का आरोप, थाने के बाहर महिला बेहोश!
फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुर निवासी 23 वर्षीय ज्योति पत्नी सर्वेंद्र ने अपने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसने तीन वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद से सास, ससुर और जेठ लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे हैं।ज्योति ने आरोप लगाया कि परिवार वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। उसने बताया कि पिछले तीन दिनों से उसने ठीक से खाना भी नहीं खाया था। शुक्रवार को वह अपनी शिकायत लेकर राजेपुर थाने पहुंची, जहां महिला डेस्क पर उसने मौखिक शिकायत दर्ज कराई।बताया गया कि शाम करीब पांच बजे जब ज्योति महिला थाने से बाहर निकल रही थी, तभी थाने के सामने अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद उसके पति ने तुरंत पानी डालकर उसे होश में लाया। महिला के साथ उसकी छह माह की मासूम पुत्री भी मौजूद थी।घटना के बाद कुछ देर तक थाने के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। राजेपुर थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी| थानाध्यक्ष का सीयूजी चालक के हवाले थाने के बाहर फरियादी महिला के बेहोश होनें के मामले में जब थानाध्यक्ष से बात की गयी तो उन्होंनें मामूली वार्ता के बाद फोन अपने सरकारी वाहन चालक रविंद्र को पकड़ा दिया | वाहन चालक सिपाही रविंद्र नें बताया की थाने आकर मामले को पता किया जायेगा|
चाचूपुर बवाल में पुलिस टीम से मारपीट में मुख्य आरोपी का भाई गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता)पुलिस टीम पर पथराव, मारपीट और सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में दर्ज मुकदमे में करीब 44 लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिनमें 14 नामजद शामिल हैं।घटना के मुख्य आरोपी कामेश पुत्र मंशाराम की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है, लेकिन वह अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। शुक्रवार को पुलिस ने उसके छोटे भाई शीशराम पुत्र मंशाराम निवासी ग्राम चाचूपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार घटना के दौरान ली गई फोटो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई।थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि फोटो जांच के बाद आरोपी का नाम प्रकाश में आया, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही |
भाकियू ने टिकैत की 15 वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भारतीय किसान यूनियन टिकैत की ओर से शुक्रवार को जिला कार्यालय नेकपुर चौरासी में किसान मसीहा स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे किसानों और पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया तथा किसानों के हित में किए गए उनके संघर्षों और कार्यों को याद किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संरक्षक छविनाथ शाक्य ने कहा कि आज के युवाओं को बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के पदचिन्हों पर चलना चाहिए और उनके उद्देश्यों को गांव-गांव तक पहुंचाना चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य एवं कानपुर मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जोशी ने कहा कि जो किसान बाबा टिकैत को सच्ची श्रद्धांजलि देना चाहते हैं, उन्हें संगठन में अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने किसानों की जो भी लड़ाइयां लड़ी हैं, उनमें सफलता हासिल की है।जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि अब जिले का किसान जागरूक हो चुका है और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना सीख गया है। उन्होंने कहा कि अब कोई भी सरकार किसानों का उत्पीड़न नहीं कर सकती, क्योंकि बाबा टिकैत ने किसानों को संगठित होकर लड़ना सिखाया। उन्होंने लिंक एक्सप्रेसवे आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि संगठन ने वहां भी मजबूती से संघर्ष किया और सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए।उन्होंने कहा कि संगठन की हर लड़ाई बाबा टिकैत के स्मरण के साथ शुरू होती है और सभी किसानों को उनके बताए रास्ते पर चलकर किसानों के हितों के लिए संघर्ष करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अनुपस्थित पदाधिकारियों पर नाराजगी भी जताई।कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता गोपी शाक्य ने किया जबकि अध्यक्षता जिला सचिव सुशील दीक्षित ने की। इस अवसर पर अफरोज मंसूरी, कृष्ण गोपाल मिश्रा, ब्रजेश गंगवार, संजीव सोमवंशी, अभय यादव, अरविंद गंगवार, अनुज राजपूत समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग शुरू, राष्ट्रवाद और संगठन मजबूती पर जोर
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग शुरू हुआ। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। उद्घाटन सत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य संगठनात्मक क्षमता, नेतृत्व विकास और विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि जनसंघ से शुरू होकर 1980 में भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ और इसके प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे। भाजपा पंडित
दीनदयाल उपाध्याय की एकात्म मानववाद की विचारधारा पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण और परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि 1975 की इमरजेंसी में जनसंघ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हजारों कार्यकर्ताओं को जेल भेजा गया था। आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन चुकी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर अग्रसर है।दूसरे सत्र में पूर्व मंत्री अर्चना पांडे ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर नए कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने का माध्यम हैं। इससे कार्यकर्ताओं को
संगठन की कार्यपद्धति, विचारधारा और जिम्मेदारियों की जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव पार्टी के सामने बड़ा लक्ष्य है और प्रत्येक कार्यकर्ता को हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।तीसरे सत्र में महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को संगठन की नीति-रीति से जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।जिला वर्ग प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने कहा कि 2014 से पहले और वर्तमान भारत में बड़ा अंतर आया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास को पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है।भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में करीब 250 कार्यकर्ताओं ने पंजीकरण कराया है। उद्घाटन सत्र से पहले एक प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया गया, जिसमें वर्ष 1980 से अब तक के सभी पूर्व जिलाध्यक्षों की जानकारी प्रदर्शित की गई।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित ने किया। इस दौरान सुशील शाक्य, नागेंद्र सिंह राठौर, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार आलू विपणन संघ सभापति विमल कटिहार पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कटियार, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. भूदेव सिंह राजपूत पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक भास्कर दत्त द्विवेदी, कायमगंज ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे, खीमसेपुर पंचायत अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, नवाबगंज नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत, राजेपुर ब्लाक प्रमुख पल्लव सोमवंशी, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला महामंत्री गोपाल राठौर, जिला उपाध्यक्ष अनुराग दुबे, रश्मि दुबे, जितेंद्र सिंह, पूर्व जिला महामंत्री डीएस राठौर पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक वीरेंद्र सिंह राठौड़ महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक ममता सक्सेना मीरा सिंह किरण सिंह जिला मंत्री प्रतिभा राजपूत संदेश राजपूत अभिषेक वाजपेयी, सोशल मीडिया प्रमुख सुशील राजपूत, जिला आईटी प्रमुख रजनीश मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, तरुण महेश्वरी, कृष्ण मुरारी राजपूत, डॉ.प्रभात अवस्थी, अवनीश शाक्य, कुलदीप दुबे आदि लोग मौजूद रहे।
लव जिहाद! पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला, महिला ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मनिहारी गढ़ी निवासी एक युवक पर पत्नी ने मारपीट, उत्पीड़न और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
महिला नीलम उर्फ साहिबा, मूल निवासी मधुबन विहार थाना सदर बाजार, जिला राजकोट (गुजरात) ने आरोप लगाया कि करीब 16 वर्ष पूर्व उसकी पहचान फर्रुखाबाद निवासी अली भाई से हुई थी। महिला का कहना है कि युवक ने स्वयं को हिंदू बताकर उससे विवाह किया और बाद में उसे फर्रुखाबाद ले आया।
पीड़िता के अनुसार विवाह के बाद उसका नाम बदल दिया गया तथा लंबे समय से उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना की जाती रही। महिला ने आरोप लगाया कि उसे घर से बाहर निकलने नहीं दिया जाता था और विरोध करने पर उसके साथ हिंसा की जाती थी। महिला का कहना है कि उसके पांच बच्चे हुए, जिनमें से दो की मृत्यु हो चुकी है।
प्रार्थना पत्र में महिला ने यह भी आरोप लगाया कि 13 मई 2026 को पति ने उसके साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद उसे फुटपाथ पर रात बितानी पड़ी। महिला ने बताया कि उसने शहर कोतवाली में शिकायत की, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई।
पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा उसे सुरक्षित उसके मूल निवास राजकोट भेजने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जानकारी की जा रही है। है हिन्दू समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी नें भी कार्यवाही की मांग की है |
एसडीएम सदर रजनी कांत पाण्डेय का तबादला, पारुल तरार बनी नगर मजिस्ट्रेट
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शासन के आदेश पर एसडीएम सदर का तबादला कर दिया गया है, वही नगर मजिस्ट्रेट के पद पर श्रीमति पारुल तरार की तैनाती की गयी है | फर्रुखाबाद की सदर तहसील पर तैनात एसडीएम रजनी कान्त पाण्डेय का तबादला शासन नें नगर मजिस्ट्रेट शाहजहांपुर के पद पर की है | वही मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की उप जिलाधिकारी पारुल तरार की जिले में सीएम (नगर मजिस्ट्रेट) के पद पर तैनाती की गयी है |
बारात में रंग डालने के विवाद के बाद युवक की संदिग्ध मौत, सात पर मुकदमा
फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हू पट्टिया में बारात के दौरान रंग डालने को लेकर हुए विवाद के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले में पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।ग्राम कन्हू पट्टिया निवासी रानी देवी पत्नी स्वर्गीय जवाहरलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 मई 2026 को गांव में बारात आई थी। आरोप है कि 13 मई की रात करीब एक बजे बारात विदा होने के समय उनके पुत्र सुरजीत का बारातियों पर रंग डालने को लेकर विवाद हो गया।तहरीर के अनुसार विवाद के बाद महेश, दिनेश पुत्रगण भारत सिंह, इंद्रजीत पुत्र सुरेश चंद्र, विकास, शिवम पुत्रगण दिनेश, विजय पुत्र राधेश्याम निवासी कन्हू पट्टिया थाना मोहम्मदाबाद तथा धर्मेंद्र पुत्र सुरेंद्र निवासी ग्राम लऊ नगला थाना भोगांव जनपद मैनपुरी ने सुरजीत के साथ मारपीट की। आरोप है कि उसे घर के एक कमरे में ले जाकर पीटा गया और बाहर से गेट बंद कर दिया गया।परिजनों का कहना है कि सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस और ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे। गेट खोले जाने पर सुरजीत कमरे के अंदर छत के कुंडे से गमछे के सहारे लटका मिला।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 191(2), 333, 127(2) और 108 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं, जो आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पिकेट भी तैनात की गई है।
पीएम की अपील पर शिक्षकों ने अपनाई साइकिल यात्रा, जनप्रतिनिधियों से भी त्याग की मांग
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पेट्रोलियम पदार्थों की बचत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर जिले के शिक्षकों पर दिखाई दिया। कई शिक्षक गुरुवार को अपने घरों से स्कूल तक साइकिल से पहुंचे। शिक्षकों ने कहा कि ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा।अटेवा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह जाटव ने प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में कहा कि शिक्षक समाज सरकार की जनहितकारी अपीलों का समर्थन करता है। उन्होंने मांग की कि शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से राहत दी जाए, ताकि उनकी नौकरी सुरक्षित रह सके और मानसिक तनाव कम हो।उन्होंने कहा कि देश में करीब 90 लाख कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें सुरक्षा बलों के जवान भी शामिल हैं। सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाना चाहिए। साथ ही कोरोना काल के दौरान रोके गए 18 माह के महंगाई भत्ते (डीए) का भुगतान भी अब तक नहीं किया गया है।नरेंद्र सिंह जाटव ने कहा कि यदि जनप्रतिनिधि भी देशहित में एक वर्ष के लिए वेतन, भत्ते, पेंशन और अन्य सुविधाओं का त्याग करें तो सरकार को हजारों करोड़ रुपये की बचत हो सकती है। उन्होंने बताया कि जिले के कई शिक्षकों ने बाइक और कार का उपयोग छोड़कर साइकिल से विद्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन किया है।



