फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुर निवासी 23 वर्षीय ज्योति पत्नी सर्वेंद्र ने अपने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसने तीन वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद से सास, ससुर और जेठ लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे हैं।ज्योति ने आरोप लगाया कि परिवार वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। उसने बताया कि पिछले तीन दिनों से उसने ठीक से खाना भी नहीं खाया था। शुक्रवार को वह अपनी शिकायत लेकर राजेपुर थाने पहुंची, जहां महिला डेस्क पर उसने मौखिक शिकायत दर्ज कराई।बताया गया कि शाम करीब पांच बजे जब ज्योति महिला थाने से बाहर निकल रही थी, तभी थाने के सामने अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद उसके पति ने तुरंत पानी डालकर उसे होश में लाया। महिला के साथ उसकी छह माह की मासूम पुत्री भी मौजूद थी।घटना के बाद कुछ देर तक थाने के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। राजेपुर थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी| थानाध्यक्ष का सीयूजी चालक के हवाले थाने के बाहर फरियादी महिला के बेहोश होनें के मामले में जब थानाध्यक्ष से बात की गयी तो उन्होंनें मामूली वार्ता के बाद फोन अपने सरकारी वाहन चालक रविंद्र को पकड़ा दिया | वाहन चालक सिपाही रविंद्र नें बताया की थाने आकर मामले को पता किया जायेगा|
प्रेम विवाह के बाद उत्पीड़न का आरोप, थाने के बाहर महिला बेहोश!



