फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 22 लाख रुपये कीमत के 101 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर लिए। बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंप दिए, जिससे लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर सर्विलांस प्रभारी संत कुमार और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की। सर्विलांस टीम ने तकनीकी सहायता से खोए हुए मोबाइलों का पता लगाकर उन्हें बरामद किया। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मोबाइल फोन उनके मालिकों को वापस किए गए। इस दौरान लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और आभार व्यक्त किया।





मोहम्मदाबाद के मोहल्ला राजीव नगर निवासी 30 वर्षीय गोपाल शुक्ला पुत्र हरिचंद्र शुक्ला तथा 26 वर्षीय अतुल पुत्र राधामोहन किसी कार्य से फर्रुखाबाद आए थे। सोमवार रात वापस लौटते समय इटावा-बरेली हाईवे पर गांव सकवाई के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
शोभायात्रा का शुभारंभ प्रातः लगभग 11 बजे सदवाड़ा क्षेत्र से हुआ, जो लाल दरवाजा होते हुए लल्ला हकीम वाटिका पहुंची। यहां विधि-विधान से भगवान महावीर का पूजन-अर्चन किया गया। इसके पश्चात दोपहर 3 बजे शोभायात्रा पुनः प्रारंभ होकर लाल दरवाजा, चौक समेत प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल दर्शन सिंह व घुमना चौकी इंचार्ज अमित गुप्ता पुलिस बल के साथ पहुंचे और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था। दुकानदार के अनुसार, आग से उसे हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।