फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत रविवार, 29 मार्च 2026 को थाना कम्पिल क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। ग्राम सुल्तानपुर पलनापुर में खनन अधिकारी एवं थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ संयुक्त छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान खनन स्थल पर बिना वैध अनुमति के संचालित एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाना कम्पिल की अभिरक्षा में दे दिया गया। वहीं, अवैध खनन की वास्तविक स्थिति जानने के लिए राजस्व टीम द्वारा पैमाइश कराई गई।
पैमाइश के दौरान लगभग 42 मीटर लंबाई, 22 मीटर चौड़ाई और 5.5 मीटर गहराई में कुल 5082 घन मीटर मिट्टी का अवैध खनन पाया गया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



