22 लाख कीमत के 101 खोए मोबाइल बरामद, पुलिस ने मालिकों को सौंपे

0
250

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 22 लाख रुपये कीमत के 101 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर लिए। बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंप दिए, जिससे लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर सर्विलांस प्रभारी संत कुमार और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की। सर्विलांस टीम ने तकनीकी सहायता से खोए हुए मोबाइलों का पता लगाकर उन्हें बरामद किया। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मोबाइल फोन उनके मालिकों को वापस किए गए। इस दौरान लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और आभार व्यक्त किया।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]