फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रविवार को जिला उद्योग व्यापार मण्डल की कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर एक बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ल की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नये पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया तथा विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में व्यापारियों की समस्याओं, संगठन के विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने सभी सदस्यों से संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का आह्वान किया।
बीजेपी नेता सरदार तोषित प्रीत सिंह व आलोक अवस्थी को उपाध्यक्ष, मनोज राठौर, विनय रस्तोगी, अशोक गुप्ता, प्रशांत वर्मा,अनिल सक्सेना को मंत्री बनाया गया||जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ल, राजकुमार, नरेश चन्द्र पालीवाल, विशाल दुबे, अरविन्द कुमार, गोविन्द अवस्थी, संजय रस्तोगी रहे | 




के लिए निकली थी मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू की| पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पटना के खुलासे के लिए एसओजी व थाना पुलिस के साथ ही कई टीम में लगाई थी| बुधवार को पुलिस ने बिजाधरपुर के निकटवर्ती गांव राजा नगला निवासी निखिल कटियार पुत्र विजय कटियार के साथ हीएक नाबालिक को भी गिरफ्तार किया है | आरोपियों के पास से लूट के कुंडल व घटना में प्रयोग की बाइक बरामद हुई है| अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार नें बताया की घटना में लूटे गये कुंडल बरामद किये गये है | आरोपी को नाबालिक के साथ गिरफ्तार किया गया है | 
शिकायतकर्ताओं में शिवम, अजय सिंह, संतोष कुमार और मनोज कुमार सहित कई लोगों ने बताया कि जलभराव के कारण आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है। साथ ही मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और क्षेत्र में गंदगी फैल रही है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर संबंधित व्यक्ति द्वारा धमकी दी जा रही है। ग्राम प्रधान सोता बहादुरपुर नसरुद्दीन ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद निर्माण कार्य कराने वाले व्यक्ति से बातचीत की गई है और जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।