चोरी के कुंडल बेचने का मामला: पुलिस ने कथित ग्राहक को पकड़ा, जेवर बरामद

0
351

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कोतवाली क्षेत्र के चौक रेलवे रोड स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान पर बेचे गए संदिग्ध कुंडलों के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर जेवर बरामद कर लिए हैं।
जानकारी के अनुसार, करीब तीन दिन पहले एक व्यक्ति ने दुकान पर कान के कुंडल बेचे थे, जिनकी कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई थी। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने जांच शुरू की। शनिवार को पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को पकड़कर उसकी निशानदेही पर दुकान पहुंचकर कुंडलों की पहचान कराई और उन्हें कब्जे में ले लिया।
कार्रवाई के दौरान महिला व पुरुष की मौजूदगी में कुंडलों की पुष्टि कर पुलिस ने उन्हें जब्त कर लिया। वहीं दुकानदार का कहना है कि उसने कुंडल खरीदने के एवज में भुगतान किया था, लेकिन अब तक उसे राशि वापस नहीं मिली है। उसका यह भी कहना है कि उसे कुंडलों के चोरी के होने की जानकारी नहीं थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और चोरी के जेवरों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं एसओजी टीम आरोपी को अपने साथ ले गई है, जबकि कोतवाल दर्शन सिंह ने मामले की पूरी जानकारी न होने की बात कही है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]