वृद्ध महिला के कुंडल लूट में आरोपी व नाबालिक गिरफ्तार

0
333

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पूर्व सैनिक की वृद्धि मां के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने अनावरण कर दिया है पुलिस ने आरोपी के साथ एक नाबालिक को भी गिरफ्तार कर लूट कुंडल व घटना में प्रयोग की गयी बाइक को बरामद किया है| बीते 25 मार्च को कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम बिजाधरपुर पाल नगला निवासी पूर्व सैनिक संतोष पाल की मां 85 वर्षी राम जानकी के कुंडल बदमाशों ने उसे समय लूट लिए थे जब वह घर से बाहर सड़क पर टहलने के लिए निकली थी मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू की| पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पटना के खुलासे के लिए एसओजी व थाना पुलिस के साथ ही कई टीम में लगाई थी| बुधवार को पुलिस ने बिजाधरपुर के निकटवर्ती गांव राजा नगला निवासी निखिल कटियार पुत्र विजय कटियार के साथ हीएक नाबालिक को भी गिरफ्तार किया है | आरोपियों के पास से लूट के कुंडल व घटना में प्रयोग की बाइक बरामद हुई है| अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार नें बताया की घटना में लूटे गये कुंडल बरामद किये गये है | आरोपी को नाबालिक के साथ गिरफ्तार किया गया है |

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]