छात्रा के अपहरण की सूचना पर हाफी पुलिस

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) विधालय में पढ़ रही कक्षा तीन की छात्रा का अपहरण करने के प्रयास की सूचना मिलने पर थाना पुलिस तत्काल मौके पर आ गयी| मामला ही दूसरा निकला| पुलिस ने माँ की तहरीर पर पिता के कई लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है|
थाना क्षेत्र के ग्राम बिचपुरी निवासी मनीषा पुत्री जबाहर सिंह गंगवार की नौ वर्षीय पुत्री निहारिका कस्बे के ही के विधालय में कक्षा तीन की छात्रा है| मनीषा का उसके पति आयेंद्र पुत्र रामदास से दहेज उत्पीडन का मुकदमा चल रहा हैं| मनीषा के अनुसार उसका आरेंद्र से बीते वर्ष 2007 में विवाह हुआ था| लेकिन बीते 2013 में मनीषा ने ससुराल वालो पर दहेज उत्पीडन का मुकदमा दर्ज करा दिया और अपने मायके में रहने लगी| उसकी पुत्री निहारिका भी मनिषा के साथ रहती है|
सोमबार को एक गाडी पर सबार होकर चार लोग उसके विधालय पंहुचे| उन्होंने कार्यालय में जाकर मनीषा को बुलाने को कहा तो शिक्षको ने निहारिका को बुला दिया| लेकिन निहारिका ने किसी को भी पहचानने से इंकार कर दिया| शक होने पर विधालय के शिक्षको ने सूचना पुलिस को दी| घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पंहुची लेकिन कार सबार चले गये थे| निहारिका की माँ मनीषा ने थाने में पुलिस को घटना की तहरीर दी| जिसमे मनीषा ने पति के साथ हुये विवाद के चलते पुत्री को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास करने की शिकायत की| लेकिन पुलिस ने तहरीर बदला दी| पुलिस ने मनीषा के साथ मारपीट किये जाने की एनसीआर दर्ज कर ली|
कार्यवाहक थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया की अपहरण का प्रयास नही हुआ है| यह बात गलत है| मनीषा की तहरीर पर एनसीआर दर्ज की गयी है| जाँच के बाद कार्यवाही होगी| फ़िलहाल पति-पत्नी का आपसी विवाद सामने आया है|