Featured Posts

कभी लगाए सिगरेट के कश, तो कभी लहरों की सवारी... यही मस्ती पड़ रही अब भारी!कभी लगाए सिगरेट के कश, तो कभी लहरों की सवारी... यही मस्ती पड़... टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम बार-बार स्पॉट फिक्सिंग केस में उछल रहा है। विंदू दारा सिंह के साथ एक मैच देखने का खामियाजा उन्हें इस कॉन्ट्रोवर्सी में फंस कर चुकाना पड़ रहा है। यह पहली बार नहीं है जब टीम इंडिया की फर्स्ट लेडी को इस प्रकार के विवादों से घिरा...

Read more

अखिलेश की सुरक्षा में लगे दो जवानों के बीच जमकर चलीं लाठियांअखिलेश की सुरक्षा में लगे दो जवानों के बीच जमकर चलीं लाठियां लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा के लिए उनके रूट पर तैनात पीएसी के दो जवानों के बीच जमकर लाठियां चलीं...इतनी कि दोनों लहूलुहान हो गए। दरअसल, अखिलेश की सुरक्षा में लगे इन जवानों में से एक पानी पीने चला गया, जब दूसरे ने आपत्ति जताई तो दोनों के बीच कहासुनी...

Read more

कंपिल: खेत में बकरी घुसने पर युवक की हत्‍या पर बवाल, तोड़फोड़ व लूटपाटकंपिल: खेत में बकरी घुसने पर युवक की हत्‍या पर बवाल, तोड़फोड़... फर्रुखाबाद: थाना क्षेत्र कंपिल के ग्राम इकलहरा में खेत में बकरियां घुसने पर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत के बाद मृतक के परिजनों ने अभियुक्‍त व उसके परिजनों के घर में घुस कर मारपीट के बाद लूट पाट शुरू कर दी। घटना से भयभीत ग्रामीण घरों को छोड़ कर जंगल की ओर...

Read more

अखिलेश वाला लैपटॉप आपको मिल रहा है क्या? देखे सूची में आपका नाम है क्या?अखिलेश वाला लैपटॉप आपको मिल रहा है क्या? देखे सूची में आपका... फर्रुखाबाद: २५ मई को जनपद में सम्भव है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने हाथो से नौजवानों को मुफ्त लैपटॉप बाटेंगे| इसके लिए तैयारिया जोरो पर है| कौन कहाँ कैसे रहेगा? कौन पानी पिलाएगा| कौन सुरक्षा कैसे देखेगा| कौन कौन नेता मुख्यमंत्री तक जायेगा| नेता और मीडिया सबकी नजर है इस...

Read more

20000 आरक्षियो की यूपी पुलिस भर्ती में कई बदलाव20000 आरक्षियो की यूपी पुलिस भर्ती में कई बदलाव यूपी में 20 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती के लिए पहली बार सपा सरकार में कंप्यूटराइज्ड प्रक्रिया को वरीयता दी जा रही है| नये नियमों और नयी प्रक्रिया के साथ शुरू हो रही बीस हजार सिपाहियों की भर्ती इस बार पुलिस स्थापना एवं भर्ती बोर्ड के लिए आसान नहीं होगी। इससे पहले बसपा सरकार...

Read more

सन्डे का फंडा: सलमान के चूजे की टक्कर में पैदा करिए 12 आमलेट वाला अंडासन्डे का फंडा: सलमान के चूजे की टक्कर में पैदा करिए 12 आमलेट... इस अंडे को देख एक बार आप भी सोच में पड़ गए होंगे कि आखिर ये अंडा किस पक्षी का है? और क्या इसे खाने के प्रयोग में भी लाया जाता है। तो आज हम आपको बताते हैं कि इस अंडे का खाने में प्रयोग अब भारत में काफी तेजी से बढ़ा है और कई होटल में भी अब इसकी डिमांड ज्यादा हो गई है। खास बात यह है...

Read more

ग्रीश बाबू: लोहिया के साथी ने जीवन भर मुलायम से निभायी दोस्‍ती, सपाइयों ने किया सिर्फ शोषणग्रीश बाबू: लोहिया के साथी ने जीवन भर मुलायम से निभायी दोस्‍ती,... फर्रुखाबाद: लोहिया के साथी रहे ग्रीश बाबू आज 95 वर्ष की आयु में इस मतलबी दुनिया से चले गये। बिना किसी राजनैतिक महत्‍वाकांक्षा के जीवन भर उन्‍होंने मुलायम से दोस्‍ती का फर्ज निभाया, और कभी कोई फायदा नहीं लिया। परंतु स्‍थानीय सपाइयों ने उनका जमकर शोषण किया, और मनमौजी ग्रीश...

Read more

लैपटॉप वितरण के लिये शहर में सभा स्‍थल की तलाशलैपटॉप वितरण के लिये शहर में सभा स्‍थल की तलाश फर्रुखाबाद: यद्यपि अभी मुख्‍यमंत्री का आधिकारिक कार्यक्रम यहां प्राप्‍त नहीं हुआ है। परंतु फिर भी जनपद स्‍तर पर जिलाधिकारी ने संभावित कार्यक्रम के आधार पर ही लैपटॉप वितरण के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली है। शनिवार को यहां विकास भवन सभागार में प्रधानाचार्यों के...

Read more

पूर्व सांसद की बेटी ने पी शराब, लड़कों को किया घायल, थानेदार को भी डांटापूर्व सांसद की बेटी ने पी शराब, लड़कों को किया घायल, थानेदार... देहरादून: एक पूर्व सांसद की बेटी ने शराब के नशे में खूब हंगामा किया। मेरठ-हापुड़ लोस क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी हाजी शाहिद अखलाक की बेटी सना ने शुक्रवार जुमे के दि‍न अपनी सहेलि‍यों के साथ जमकर शराब पी और शराब के नशे में अपनी कार से दो लड़कों की स्‍कूटर को ठोंक दि‍या। बाद...

Read more

रंगीन मिजाज अधेड़ की चाकुओं से गोद कर हत्या FARRUKHABAD : गैर बिरादरी की महिला के साथ शादी रचाने की जिद पर अड़ा एक अधेड़ व्यक्ति की उस समय चाकुओं से गोद गोद कर हत्या कर दी जब वह अपने खेत में फसल की रखवाली कर रहा था। वहीं अधेड़ के परिजन पुलिस को हकीकत बताने से अभी भी मुकर रहे हैं। थाना राजेपुर क्षेत्र के गाँव लभेडा की...

Read more

सोनिया किन्न‍र ने मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा, प्रशासन का इनकार

Comments Off

Posted on : 23-05-2013 | By : जेएनआई डेस्क | In : CRIME, FARRUKHABAD NEWS, POLICE, जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: ग्राम भोजपुर की पूर्व प्रधान सोनिया किन्नर अपने घर पर हुई लाखों रुपये के जेवरों की चोरी के खुलासे के लिये काफी समय से पुलिस प्रशासन के विरुद्ध आंदोलन करती रही हैं। विगत तीन माह से अभी तक केवल आश्वायसनों की घुट्टी पर चल रही सोनिया किन्नर ने अब न्यांय की गुहार लगाने के लिये मुख्यमंत्री से उनके आगामी 25 मई को प्रस्ता्वित जनपद दौरे में मिलने के लिये समय मांगा है। परंतु प्रशासन ने फिलहाल सोनिया को मिलने का समय देने से इनकार कर दिया है।

विदित है कि विगत 15 फरवरी को ग्राम भोजपुर स्थि त सोनिया किन्नर के घर चोरी में लाखों रुपये का जेवर चोरी हो गया था। चोरी के खुलासे के लिये सोनिया लगातार पुलिस पर दबाव बना रही है। कई बार कलक्ट्रेट में अनशन भी कर चुकी है। परंतु हर बार अधिकारी सोनिया को आश्वानसन की घुट्टी पिला कर मामला टाल देते हैं। आगामी 25 मई को मुख्यहमंत्री के दौरे में उनसे मिलकर अपनी गुहार लगाने के लिये सोनिया ने गुरुवार को जिलाधिकारी से भेंट कर मुख्यखमंत्री से मिलने का समय दिये जाने की मांग की। फिलहाल जिलाधिकारी ने सोनिया को समय देने से मना कर दिया है, और उसके घर हुई चोरी का खुलासा शीघ्र कराने का आश्वारसन भी दिया है।

चौकी से चंद कदम दूर बिजली मिस्त्री के घर से चोरों ने लाखों के नगदी-जेवर उड़ाये

Comments Off

Posted on : 23-05-2013 | By : जेएनआई डेस्क | In : CRIME, FARRUKHABAD NEWS, POLICE

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के कादरीगेट स्थिरत मोहल्ला मारवाड़ी निवासी बिजली मिस्त्री राजबहादुर पुत्र बाबूराम मारवाड़ी के घर बीती रात चोरों ने लाखों रुपये व जेवर चोरी कर लिये। जबकि कादरीगेट चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित है। मामले के संबंध में राजबहादुर ने कोतवाली में तहरीर दी है।
Chori
बिजली मिस्त्रीत रजबहादुर ने बताया कि वह बीती रात अपने परिवार के साथ छत पर सो रहा था। चोरों ने मुख्य द्वार में लगी कुंडी खोलकर कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ दिया, और अल्माोरी में रखे 16 हजार रुपये नगद के अलावा लाखों के जेवर चोरी कर लिये। प्रात: घटना की जानकारी होने पर राजबहादुर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थकल पर पहुंच कर पीड़ित से पूछतांछ की।

छोकरी के चक्कर में कांस्टेबल की गयी नौकरी

0

Posted on : 23-05-2013 | By : जेएनआई-डेस्क | In : FEATURED, POLICE

SI CARTOON POLICEमैनपुरी: पत्नी और दो बच्चों को छोड़कर नाबालिग साली से शादी रचाना एक कांस्टेबल को महंगा पड़ गया है। साली के अपहरण के आरोप में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उसे नौकरी से भी निलंबित कर दिया गया। हाईकोर्ट के निर्देश पर पेश हुई साली को कोर्ट ने उसके मां-बाप के साथ भेजने का आदेश दिया।

जिला कन्नौज के थाना गुरुसहायगंज निवासी एक युवक पुलिस लाइन में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। उसकी शादी छह साल पहले जिला कन्नौज के ही गांव सुल्तानपुर निवासी युवती से हुई थी। उससे दो बच्चे भी हुए। शादी के बाद से कांस्टेबल अपनी 17 वर्षीय साली के चक्कर में पड़ गया। दोनों का आचरण देख जब पत्नी ने विरोध किया तो कांस्टेबल ने साली के साथ शादी करने का ऐलान कर दिया।

17 नवंबर 2012 को कांस्टेबल साली को लेकर ड्यूटी से गायब हो गया। इस दौरान उसने साली के साथ शादी कर ली। पत्नी ने अपनी बहन के अपहरण की रिपोर्ट कोतवाली में पति के खिलाफ दर्ज करा दी। इस पर एसपी ने उसे निलंबित कर दिया। ससुरालीजनों और पुलिस का दबाव बढ़ने पर दोनों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने कोर्ट को निर्देश दिए कि साली का मेडिकल कराने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाए।

इस दौरान कांस्टेबल ने योजना के तहत साली को अपने अधिवक्ता के माध्यम से सीजेएम कोर्ट में पेश करा दिया। जानकारी होने पर कांस्टेबल की पत्नी ने अपने अधिवक्ता सुरेश चंद्र यादव के माध्यम से कोर्ट में पक्ष रखा। सीजेएम विजितेंद्र कुमार ने कम उम्र के कारण साली को उसके मां-बाप को सौंपने का आदेश दिया। महिला थानाध्यक्ष शारदा शंखवार ने उसके पिता को बुलाकर पुलिस अभिरक्षा में उनके साथ घर भेज दिया।

यूपी में 43 आईपीएस अफसरों का सेवाकाल में 40 से अधिक बार ट्रांसफर

0

Posted on : 23-05-2013 | By : जेएनआई डेस्क | In : LUCKNOW, POLICE

police transferउत्तर प्रदेश में 43 ऐसे आईपीएस अधिकारी हैं जो अपने सेवाकाल में 40 से अधिक बार स्थानांतरित किये गए हैं. इनमे 2 डीजी- विनोद कुमार सिंह (43 बार) और अरुण कुमार गुप्ता (45 बार), 14 एडीजी, 13 आईजी, 10 डीआईजी तथा 4 एसपी शामिल हैं. ये तथ्य आरटीआई कार्यकर्ता डॉ नूतन ठाकुर ने 01 अप्रैल 2013 की गृह विभाग की सूचनाओं के आधार पर प्रस्तुत किये.

इन अभिलेखों के आधार पर वर्तमान में यूपी में अधिकतम बार स्थानांतरित होने वाले आईपीएस अधिकारी का रिकॉर्ड 1983 बैच के कन्हैया लाल मीणा का है जिनका अब तक 59 बार स्थानांतरण हुआ है. इसके बाद कमाल सक्सेना (48 बार) और विजय सिंह (47 बार) आते हैं. इन सूचनाओं के अनुसार सबसे कम बार डीजी रैंक के राजीव कपूर (मात्र सात बार) और एडीजी रैंक के एम के सिन्हा (9 बार) के स्थानांतरण हुए मगर इसका कारण शायद यह रहा कि वे अपनी सेवा के शुरू में ही केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए थे. कम बार स्थानांतरण होने वाले अन्य अधिकारियों में भगवान स्वरुप श्रीवास्तव (13), तनूजा श्रीवास्तव (15) और भानु भास्कर (15) शामिल हैं.

इस तरह बार-बार स्थानांतरण से यूपी के 14 डीजी के सेवाकाल में स्थानांतरण की औसत संख्या 36.4 आती है. एक आईपीएस अधिकारी लगभग 32 साल की सेवा के बाद डीजी बनता है. इस प्रकार इन डीजी रैंक के अफसरों का साल में एक से अधिक बार स्थानांतरण हुआ. इसी प्रकार से यूपी के एडीजी स्तर के अधिकारियों का औसतन 35.9 बार स्थानांतरण हुआ. आईजी स्तर के अधिकारी औसतन 31.8 बार और डीआईजी स्तर के अधिकारी औसतन 29.7 बार स्थानांतरित हुए. सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रकाश सिंह मामले में पुलिस अधिकारियों हेतु दो साल की न्यूनतम तैनाती की अवधि के निर्देश दिये गए थे. इसकी तुलना में यह यह उत्तर प्रदेश की जमीनी सच्चाई है

पचास साल से अधिक उम्र के पीएसी जवान एपी में जायेंगे

0

Posted on : 22-05-2013 | By : जेएनआई-डेस्क | In : LUCKNOW, POLICE

Police Politicsलखनऊ : पचास साल से ऊपर के पीएसी जवानों को आ‌र्म्स पुलिस (एपी) में भेजे जाने के लिए परीक्षण का कार्य शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पहल पर पीएसी को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए पचास साल से अधिक उम्र के जवानों को अन्यत्र समायोजित किये जाने की योजना है।


बुधवार को गृह सचिव आरएन उपाध्याय ने एनेक्सी के मीडिया सेंटर में पत्रकारों को बताया कि पचास वर्ष से अधिक उम्र के जवान पीएसी में नहीं रहेंगे। उन्हें आ‌र्म्स पुलिस में भेजे जाने के लिए परीक्षण का कार्य चल रहा है। यह कार्य कब तक पूरा हो जायेगा। इस संदर्भ में उपाध्याय ने बताया कि हर काडर की सेवा नियमावली होती है। काडर बदलने में तमाम औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ती है। फिलहाल पचास साल से अधिक उम्र के जवानों का ब्यौरा एकत्र किया जा रहा है।

आरोप: कोतवाल के ड्राईवर ने कराया अवैध कब्ज़ा, जान से मारने की दी धमकी

0

Posted on : 22-05-2013 | By : जेएनआई डेस्क | In : FARRUKHABAD NEWS, POLICE

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक को संजय सिंह ने पत्र सौप कर आरोप लगाया है कि कुछ लोगो ने कोतवाली फतेहगढ़ के सिपाही की सह पर उसके मकान पर कब्ज़ा कर लिया है| जब कोतवाली में शिकायत करने गया तो भगा दिया गया| पीड़ित दिल्ली में नौकरी/मजदूरी करने गया था| इसी दौरान ये बाकया हुआ है| अपर पुलिस अधीक्षक ने जाँच कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया|
fatehgarh Police shikayat
फतेहगढ़ के मोहल्ला सिविल लाइन मडैया निवासी संजय कुमार पुत्र स्व जगदीश ने अपर पुलिस अधीक्षक को बताया कि उसके पिता की मौत के बाद परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी उस पर आ गयी और वो दिल्ली में मजदूरी कर पैसे कमाने चला गया| इसी बीच उसके पुस्तैनी मकान के कमरे की देवरे तोड़ कर पडोसी सुरेन्द्र व् वीरेंद्र ने अपना दरवाजा लगा लिया और घर में रखा सामान चोरी कर लिया| उसे किसी दूसरे पडोसी ने ये सूचना दी तो वो जब दिल्ली से लौट कर आया और शिकायत करने सुरेन्द्र और वीरेन्द्र के पास गया तो उन्होंने उसे धमकाया| संजय का आरोप है कि पड़ोस में ही किराये पर रहने वाले कोतवाली फतेहगढ़ के ड्राईवर जिसका अधूरा नाम तोमर उसे मालूम है उसने इन्हें सह दी हुई है| इसके बाद वो कोतवाली फतेहगढ़ में शिकायत करने गया तो वहां से भी उसे भगा दिया गया| जिसमे तोमर की भूमिका थी| संजय से पुलिस अधीक्षक से न्याय की मांग की है|

राजीव गांधी की पुण्‍य तिथि पर आतंकवाद का डटकर विरोध करने का संकल्‍प

0

Posted on : 21-05-2013 | By : जेएनआई-डेस्क | In : CRIME, FARRUKHABAD NEWS, POLICE, जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: आज ही के दिन आतंकवादियों ने एक आत्‍मघाती हमले में भारत के लोकप्रिय नेता राजीव गांधी की निर्मम हत्‍या कर दी थी। इसी संदर्भ में पूरे देश में 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाने की परंपरा है। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय में कर्मचारियों को आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ दिलाई।
SPपुलिस अधीक्षक जोगेंद्र सिंह ने शपथ में कहा कि ‘हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा और सहनशीलाता की परंपरा में दृढ विश्‍वास रखते हैं, तथा निष्‍ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम मानवजाति के सभी वर्गों के बीच शांति सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन के मूल्‍यों को खतरा पहंचाने वाली और विघटनकारी शक्‍तियों से लड़ने की शपथ लेते हैं।

संदिग्‍ध परिस्‍थितियों में घर में लगी आग में जानवर मरे, सिलिंडर फटा

0

Posted on : 20-05-2013 | By : जेएनआई-डेस्क | In : ACCIDENT, FARRUKHABAD NEWS, POLICE

AAgफर्रुखाबाद: सोमवार प्रात: लगभग साढ़े छह बजे घटियाघाट बंधे पर बने सुभाष चंद के मकान में संदिग्‍ध परिस्‍थितियों में अचानक आग लग गयी। घटना के समय घर पर सुभाष के दो छोट बच्‍चों के अलावा कोई नहीं था, और बकरियां बंधी हुई थी। आग लगने पर बच्‍चे किसी तरह भाग कर बाहर आ गये। आग के तेजी से भड़कने से घर में बंधी बकरियां जल कर मर गयी। घर में रखा घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। घर में रखा गैस सिलिंडर फटने से तेज धमाका भी सुना गया। बाद में स्‍थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

बैंडमास्‍टर को गोली मारने में दो बराती गिरफ्तार

0

Posted on : 19-05-2013 | By : जेएनआई डेस्क | In : ACCIDENT, BLOCK NEWS, CRIME, POLICE

फर्रुखाबाद: बारात में मनपसंद गाना न बजाने पर गोली मारने की घटना में घायल के पिता की तहरीर एफआईआर दर्ज कर दो बरातियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विदित है कि शिनवार रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे रेलवे तिराहे पर इंदिरा नगर निवासी बृजकिशोर की पुत्री की फिरोजाबाद से आयी बारात के साथ चल रहे बैंड वाले को एक बाराती ने गोली मार दी थी। बताया जाता हे कि विवाद मनपसंद गाना न बजाने को लेकर हुआ था। परंतु घायल बैंड कर्मी अमिताभ के पिता छोटे लाल पुत्र KMLचेतराम गिहर निवासी महरूपुर रावी की ओर से दी गयी तहरीर में घटना को इत्‍तफाकिया और लापरवाही से फायर करने की बताया गया है। तहरीर में नामजद छोटे पुत्र श्रीराम कोरी निवासी मोहल्‍ला कबीर नगर, थाना उत्‍तर जनपद फिरोजाबाद को 315 बोर के तमंचे और कारतूस के खोखे के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से ही एक अन्‍य बराती वीरेंद्र ठाकुर पुत्र श्री कृष्‍ण को भी 315 बोर के चार जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। छोटे गिहार ने तहरीर में लिखा है कि नामजद अभियुक्‍त ने कमर से तमंचा निकाल कर लापरवाही से फायर किया जो उसके पुत्र अमिताभ के जबड़े में लग गया। अमिताभ कमालगंज के दीवाना बैंड में काम करता है।

UP के डीजीपी कार्यालय में फर्जी संस्था?

0

Posted on : 19-05-2013 | By : जेएनआई डेस्क | In : Corruption, CRIME, POLICE

यूपी पुलिस की सरकारी टेलीफोन डायरी में पुलिस वेलफेयर संस्था (पता ई-3, विज्ञानपुरी, महानगर) का उल्लेख है जिसमे डीजीपी की पत्नी अध्यक्ष हैं और कई सरकारी कर्मी कार्यरत हैं. इस सम्बन्ध में आरटीआई कार्यकर्ता डॉ नूतन ठाकुर द्वारा प्राप्त सूचनाओं से कई गंभीर बातें सामने आई हैं. डीजीपी कार्यालय का कहना है कि यह संस्था पुलिस कर्मचारियों के कल्याणार्थ विभिन्न जनपदों में संचालित कल्याण केन्द्रों के कार्यों के पर्यवेक्षण के लिए डीजीपी कार्यालय का अंग है पर इस संस्था की आधिकारिक और कानूनी स्थिति, मेमोरेंडम, नियमावली आदि उसके पास उपलब्ध नहीं हैं, जो पुलिस मुख्यालय, इलाहाबाद द्वारा बताया जा सकता है.

इसके विपरीत पुलिस मुख्यालय का उत्तर है कि अभिलेखों के अनुसार इस संस्था का पुलिस विभाग से सम्बन्ध नहीं पाया जाता है| अब डॉ. ठाकुर ने प्रमुख सचिव (गृह) को इस प्रकार बिना किसी आधिकारिक मान्यता और बिना शासकीय अभिलेखों के लंबे समय से डीजीपी कार्यालय में इस संस्था का सञ्चालन होने के सम्बन्ध में गहराई से जांच कराने को लिखा है| नीचे डा. ठाकुर द्वारा लिखा गया पत्र…

सेवा में,
प्रमुख सचिव (गृह),
उत्तर प्रदेश शासन,
लखनऊ
विषय- पुलिस वेलफेयर (पुलिस कल्याण) नामक संस्था के विषय में गहराई से जांच कराये जाने विषयक

महोदय,

कृपया निवेदन है कि उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा प्रकाशित टेलीफोन डायरी के अनुसार उत्तर प्रदेश में एक पुलिस वेलफेयर (पुलिस कल्याण) संस्था है जिसका पता ई-3, विज्ञानपुरी, महानगर है. चूँकि इस संस्था का उल्लेख पुलिस विभाग की सरकारी डायरी में है, अतः यह स्वाभाविक तौर पर अपेक्षित है कि या तो यह एक सरकारी संस्था होगी या इस कार्यालय के पूरे संज्ञान में होगी. अतः मैंने अपने पत्र संख्या- NT/RTI-PW/DG/02 दिनांक-03/01/2012 के माध्यम से पुलिस महानिदेशक कार्यालय से उत्तर प्रदेश पुलिस वेलफेयर से सम्बंधित कतिपय सूचनाएँ दिये जाने का अनुरोध किया था,. इसके सम्बन्ध में मुझे उनके कार्यालय से सूचना प्राप्त हुई. (छायाप्रति संलग्न).

मुझे अवगत कराया गया कि यह संस्था पुलिस कर्मचारियों के कल्याणार्थ विभिन्न जनपदों तथा ईकाईओं में संचालित कल्याण केन्द्रों के कार्यों के पर्यवेक्षण करती है जो पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, उ०प्र० के अधीन एक अनुभाग/शाखा है. पूर्व में यह अनुभाग/शाखा पुलिस महानिदेशक मुख्यालय पर मौजूद था पर यहाँ जगह/कक्ष संकीर्ण होने के कारण अस्थायी रूप से विग्यांपुरी, महानगर व्यवस्थापित कर दिया गया, जिसका राज्कित कार्य संपादन मुख्यालय पर नियुक्त उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश पर ही होता है. साथ ही यह भी सूचना दी गयी कि इस संस्था की आधिकारिक और कानूनी स्थिति, मेमोरेंडम, नियमावली आदि उसके पास उपलब्ध नहीं हैं, जो उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय, इलाहाबाद द्वारा बताया जा सकता है.

मेरे द्वारा बार-बार सूचना मांगे जाने और अंत में मा० राज्य सूचना आयोग के समक्ष वाद सायर करने के बाद मुझे उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय से यह सूचना मिली है कि पुलिस वेलफेयर (पुलिस संस्थान) संस्था का पुलिस विभाग से सम्बन्ध नहीं पाया जाता है.

ऐसी स्थिति में यह प्रकरण स्वयं ही अत्यंत महत्वपूर्ण और गंभीर हो जाता है कि जव इस प्रकार का कोई संगठन पुलिस विभाग का अंग है ही नहीं और इसका पुलिस विभाग से कोई संबंध नहीं है तो फिर यह कथित संस्था किस आधार पर पुलिस महानिदेशक कार्यालय से संचालित किया जा रहा है जबकि यह बिना किसी आधिकारिक मान्यता और बिना शासकीय अभिलेखों के है. यह प्रकरण और भी गम्व्हिर इस लिए हो जाता है कि स्वयं पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश की पत्नी इसकी अध्यक्ष हैं. इसके अतिरिक्त कई अन्य सरकारी कर्मी भी इसमें कार्यरत हैं. मेरी जानकारी के अनुसार यह बिना आधार और बिना आधिकरिक अस्तित्व वाली संस्था बिना किन्ही आवश्यक अभिलेखों के पूरे प्रदेश में पुलिस विभाग में हस्तक्षेप करती है और संभवतः अनवरत सरकारी धन और सरकारी सुख-सुविधाओं का भी उपयोग करती है जो पूरे प्रदेश के पुलिस कर्मियों से जबरदस्ती कटौती की जाती है. इस प्रकार पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों और उनकी पत्नियों द्वारा अपने पद का दुरुपयोग कर सरकारी और गैर-सरकारी पैसे का विना किसी अधिकार और बिना किसी उत्तरदायित्व के पूर्णतया अपारदर्शी ढंग से प्रयोग किये जाने की यह स्थिति निश्चित रूप से अत्यंत आपत्तिजनक है और इसमें किसी घोटाले या अनियमितता से इनकार नहीं किया जा सकता है.

अतः मैं आपसे निवेदन करती हूँ कि इस कथित संस्था पुलिस वेलफेयर के पुलिस विभाग में अनधकृत रूप से अपारदर्शी ढंग से सञ्चालन के सम्बन्ध में गहराई से जांच कराये जाने की कृपा करें|

पत्र संख्या- NRF/Home/PW/01 भवदीय,
दिनांक-18/05/2013
(डॉ नूतन ठाकुर )
5/426, विराम खंड,
गोमती नगर, लखनऊ
# 94155-34525

प्रतिलिपि- पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश को कृपया आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु|

RTI Police Welfare