पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई,पुलिस भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटाया

LUCKNOW POLICE UP NEWS राष्ट्रीय सामाजिक सुविधाएँ

नई द‍िल्‍ली: उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ी कार्रवाई की जिसमे पुलिस भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटा दिया गया है। राजीव कृष्णा को पुलिस भर्ती बोर्ड का नया अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश में 60000 से अधिक कांस्टेबल भर्ती पदों के लिए 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था। पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी।उक्त प्रकरण के प्रकाश में आने के बाद सीएम योगी द्वारा कार्यवाही अमल में लाई गई|इसके साथ ही आगामी छह माह के भीतर परीक्षा दोबारा कराने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने यह भी कहा है कि परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। दोषियों के खिलाफ कड़ी कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।अध्यक्ष डीजी रेणुका मिश्रा को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है। डीजी विजिलेंस राजीव कृष्ण को अध्यक्ष/डीजी भर्ती बोर्ड का प्रभार भी सौंपा गया है।