पूर्व सैनिकों को योग करने पर दिया जोर

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन राष्ट्रीय सामाजिक

फर्रुखाबाद:पूर्व सैनिकों की मासिक बैठक के दौरान उन्हें योग करने की सलाह दी गयी| उसने कहा गया की वह योग से अपने शरीर को निरोग बना सकते है|
फतेहगढ़ के स्टेशन हेड आफिस के सभागार में पूर्व सैनिकों की मासिक बैठक की अध्यक्षता कार्यवाहक स्टेशन कमांडर कर्नल रविन्द्र सिंह ने की| जिसमे ईसीएचएस पाली क्लीनिक के कार्ड धारक अपनी स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्याओं को अधिकारी के सामने रखते है| ईसीएचएस के अधिशाषी अधिकारी ले कर्नल ((रिटायर्ड) एसएस भादौरिया ने जबानों को बताया कि हमारे यंहा 15499 पूर्व सैनिक, 2271 वीर नारियों को मिलाकर लगभग 17 हजार कार्ड धारक है| यदि इनके परिवार के सदस्यों की संखया जोड़े तो यंहा संख्या लगभग 70 हजार हो जाती है| जिसका भार फतेहगढ़ ईसीएचएस पर है|
हमारे पास डाक्टरों की कमी है दवाओं की नही| लेकिन उसके पास भी प्रयास चल रहा है| आये हुये पूर्व सैनिक देवेश कुमार, डीएस राठौर, चन्द्र पाल सिंह ने दवाओं की उपलब्धता ना होने की शिकायत की| कमान अधिकारी आर के सिंघल ने बताया कि 1 सितम्बर को हड्डी रोग चिक्कित्सक, नाक,कान गला, एवं नेत्र चिकिस्तक अपनी सेवा देंगे| वही कार्यवाहक स्टेशन कमांडर कर्नल रविन्द्र सिंह ने कहा की सभी को योग करना चाहिए| योग करने से आदमी लम्बे समय तक निरोग रहेगा|