बिना सर्जन के अस्पताल कर रहा आपरेशन!

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: स्वास्थ्य विभाग में आम आदमी के जीवन से किस कदर खिलाबाड किया जाता है वह किसी से छुपा नही है| फिर चाहे वह संस्था सरकारी हो या निजी वहां तो सिर्फ रुपयों के बजन से मतलब होता है| ताजा मामला एक अस्पताल का है जंहा किसी सर्जन के बिना ही मरीजों के आपरेशन कर उनके जीवन से खिलबाड हो रहा है|
शहर क्षेत्र के सेंट्रल जेल से आलू मंडी मार्ग पर शुभेच्छा हास्पिटल है| जिसमे पूर्व में डॉ० मुकेश परमार सर्जन के रूप में कार्यरत थे| डॉ० मुकेश परमार ने बीते कई महीनों से अस्पताल से त्याग पत्र दे दिया| उन्होंने सीएमओ को एक पत्र भेजा जिसमे लिखा कि अस्पताल में अनिमिताओ के कारण उन्होंने अस्पताल से बीते लगभग दो महीने पहले की त्यागपत्र दे दिया| मजे की बात यह है की आज भी मरीजों के आपरेशन हो रहे है| आरोप यह है कि अब जो व्यक्ति आपरेशन कर रहा है वह सर्जन नही है वही डॉ० मुकेश परमार के नाम का सहारा ले रहा है| डॉ० मुकेश ने सीएमओ डॉ० अरुण कुमार को पत्र भेजकर अवगत कराया है| मामले से स्वास्थ्य विभाग के आलाधिकारीयों को अवगत कराया गया जो जाँच कर कार्यवाही की बात कर रहे है|