सपा के मतदाता करेंगे आगामी चुनाव में बीजेपी का हिसाब

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(कमालगंज/मोहम्मदाबाद) समाजवादी पार्टी के चल रहे बूथ सम्मेंलन के क्रम में कमालगंज व मोहम्मदाबाद में बूथ सम्मेलनों का आयोजन किया गया| जिसमे आगामी चुनाव में विरोधी पार्टियों को जबाब देने की बात कही गयी| साथ ही साथ सपा के वोट शत-प्रतिशत बनाये जाने परभी जोर दिया गया|
कमलागंज कस्बे में आयोजित हुये भोजपुर विधान सभा के बूथ सम्मेलन में बूथ मजबूत करने पर बल दिया गया| पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित, जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी,पूर्व सांसद चन्द्र भूषण सिंह,सचिन यादव,महानगर अध्यक्ष विजय यादव, सर्वेश अम्बेडकर,जिला महासचिव मंदीप यादव, अरशद जमालआदि ने अपने विचार व्यक्त किये| जिसमे कहा गया कि बूथ मजबूत होगा तभी सपा विरोधियों को पटखनी देगी| आज मतदाता साईकिल पर बैठने के लिये तैयार है| आम जनता बीजेपी सरकार की कार्य प्रणाली को लेकर परेशान है| ना अधिकारी सुन रहे ना जनप्रतिनिधि| इस लिए आम जनता पूरी तैयारी में है और आगामी चुनाव में इसका असर दिखायेगी|
मोहम्मदाबाद: कस्बे के एक विधालय में आयोजित हुये अमृतपुर विधान सभा के सम्मेलन का आयोजन किया गया| जिसमे बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी| सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने की| बैठक में पूर्व मंत्री ने कहा कि बीजेपी केबल झूंठे वादे कर जनता को गुमराह कर रही है| अब जनता गुमराह होने वाली नही है| समाजवादी पार्टी में हर वर्ग व जाति का सम्मान है| बीजेपी केबल धार्मिक भावनाओं को भड़काकर राजनीति करती है|
सचिन सिंह यादव ने कहा की आज युवा जाग गया है| युवा जानता है कि उसका हित कहा है| अखिलेश यादव युवाओं के सच्चे हितैसी है| आज ईबीएम से नही बैलेट से यदि चुनाव हो तो बीजेपी का पता नही चलेगा की किस नम्बर पर है| युवाओं कार्यकताओं की विशेष जिम्मेदारी है की वह अपने वोट काटने ना दे| जिले में सपा के वोट काटने का काम विरोधी कर रहे है|इससे होशियार रहने की जरूरत है| इस दौरान पूर्व जिला महासचिव समीर यादव, चेयरमैन हरीश यादव,अंकेश यादव, विवेक यादव, जितेन्द्र यादव, रामशरण कठेरिया, मनमोहन मिश्रा,यशवीर आर्य, जीतू यादव आदि रहे| संचालन नेम सिंह ने किया|