Featured Posts

चोरी का आरोप लगाकर पीटने के जुर्म में 6 अन्दर, आरोपी चोर बाहर चोरी का आरोप लगाकर पीटने के जुर्म में 6 अन्दर, आरोपी चोर बाहर... FARRUKHABAD : पपियापुर में 16 वर्षीय किशोर को चोरी के आरोप में पीटने वाले आधा दर्जन लोगों को पुलिस द्वारा बीते मंगलवार को ही हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने सभी ग्रामीणों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।जबकि चोरी के आरोपी को पुलिस ने उसकी मां की सुपुर्दगी में दे दिया। विदित है...

Read more

सुतिहार, चितार व समैचीपुर के ग्रामीण हुए बेघर, गंगा का पानी दर्जनों गांवों में घुसासुतिहार, चितार व समैचीपुर के ग्रामीण हुए बेघर, गंगा का पानी... शमसाबाद (फर्रुखाबाद): गंगा व रामगंगा में आयी बाढ़ ने तटवर्ती गांवों में तबाही मचानी शुरू कर दी है। शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम सुतिहार, चितार व समैचीपुर के लगभग 50 घर गंगा की बाढ़ में समाने की कगार पर हैं। वहीं कुछ ग्रामीण अपने पक्के मकानों की ईंटों को साथ ले जाने के प्रयास में...

Read more

जमीन बेचने आये ड्राइवर का शव रेलवे ट्रेक पर मिलाजमीन बेचने आये ड्राइवर का शव रेलवे ट्रेक पर मिला FARRUKHABAD : थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के कायमगंज बाईपास की गुमटी नम्बर 157 सी/ 2ई के निकट 55 वर्षीय ट्रक चालक रामप्रकाश पुत्र बैजनाथ पाण्डेय निवासी ब्रह्मनाथ अंगद नगर जलालाबाद शाहजहांपुर का शव पड़ा मिला। थाना मऊदरवाजा पुलिस व जीआरपी ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले के सम्बंध में जांच...

Read more

चार को दबोच तीन केस निपटाए: लूट की वारदात से पहले ही उठा लिये थे पुलिस ने घटना के आरोपीचार को दबोच तीन केस निपटाए: लूट की वारदात से पहले ही उठा लिये... FARRUKHABAD : आमतौर पर लूट, हत्या, चेन स्नेचिंग की बारदातें तो क्या बड़ी बड़ी घटनाओ के खुलासे तब तक नहीं कर पाती जब तक उनके पास नाम दर्ज रिपोर्ट न हो| और यदि पुलिस खुलासा करती भी है तो कहीं का अपराधी, कहीं की घटना और कहीं के असलहे किसी पर लगाकर घटना का खुलासा कर दिया जाता है। जिससे वास्तविक...

Read more

गंगा का जलस्तर 136 पर पहुंचा, दशहरा मेला में लगी दुकाने बहीं, दर्जनों गांवों मे पानी घुसागंगा का जलस्तर 136 पर पहुंचा, दशहरा मेला में लगी दुकाने बहीं,... FARRUKHABAD : नरौरा बांध से छोड़े गये लाखों क्यूसेक पानी से अभी 24 घंटे भी व्यतीत नहीं हुए थे, कि तबाही मचानी शुरू कर दी है। बीते दिन गंगा नदी का जल स्तर 135 मीटर पर था जो बढ़कर 136 पर पहुंच चुका है। वहीं गंगा दशहरा के उपलक्ष में रोजी रोटी की तलाश में गंगा तट पर दुकाने लगाये दुकानदारों की...

Read more

सपा सरकार ने UPSIDC के घपलो की जाँच में घिरे पूर्व IAS टी प्रसाद को लाल बत्ती से नवाजासपा सरकार ने UPSIDC के घपलो की जाँच में घिरे पूर्व IAS टी प्रसाद को... फर्रूखाबाद: राजनीति उस कुटिल वैश्या के समान है जो हर रात अपना घर बदल सकती है| चाणक्य के सूत्र वाक्य वर्तमान में लज्जित होती भारतीय राजनीति पर चरितार्थ हो रही है| मायावती सरकार में यूपीएसआईडीसी में तैनाती के दौरान हुए घपलो की जाँच में आरोपों से घिरे सेवा निवृत्त आईएएस तपेन्द्र...

Read more

कोतवाली मे चोर से पुलिस ने कहा साहव बैठिये और खिलाये गरमागरम समौसेकोतवाली मे चोर से पुलिस ने कहा साहव बैठिये और खिलाये गरमागरम... FARRUKHABAD : आम तौर पर पुलिस की बोलचाल तो सभी जानते ही हैं। जल्द कोई खाकी के चक्कर मे पड़ना नहीं चाहता क्योंकि भय लगता है और लगे भी क्यों ना छुटते ही गालियां जो मिलने लगती है। बात बात पर अन्दर कर देने कि धमकी मिलती सो व्याज में। जब थाना ,कोतवाली जाने की बात हो तो गला सूखना लाजमी है।...

Read more

मानवाधिकार की उड़ीं धज्जियां, किशोर के चौराहा बनाकर दो दिनों तक पीटामानवाधिकार की उड़ीं धज्जियां, किशोर के चौराहा बनाकर दो दिनों... FARRUKHABAD : भारत देश में वैसे तो कानून हर चीज का है लेकिन उसका पालन कितना हो पाता है यह किसी से छिपा नहीं है। या तो आम जनता को कानून की जानकारी नहीं और या खाखी के खौफ में गिरावट आ गयी है। जिसके चलते जनता खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा देती है। मानवाधिकार आयोग की धज्जियां भी शहर कोतवाली...

Read more

चेतावनी: शनिवार तक विकराल हो सकती है मंदाकिनी, प्रशासन बेखबरचेतावनी: शनिवार तक विकराल हो सकती है मंदाकिनी, प्रशासन बेखबर FARRUKHABAD : पहाड़ों पर लगातार जारी मूसलाधार वर्षा के बाद उत्तराखण्ड में बाढ़ के कारण हुई भयानक तबाही अब धीरे धीरे मैदानी क्षेत्रों की ओर अग्रसर है। अधिशासी अभियंता सिंचाई रतिराम की मानें तो अगले दो दिनों में भागीरथी चेतावनी बिंदु को पार कर सकती है और शनिवार तक ‘‘हाई फ्लड लेबिल’’...

Read more

लव-सेक्स और धोखा - प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को जहर खिलाकर मारालव-सेक्स और धोखा - प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को जहर... FARRUKHABAD : जिस औरत के लिए उसने पूरी जवानी बिता दी और अपने परिवार का 20 वर्षों तक मुहं नहीं देखा उस औरत ने उसे क्या दिया सिर्फ धोखा और मौत, अपने प्रेमी को गंभीर हालत में छोड़कर विवाहता प्रेमिका अपने पति के साथ फरार हो गयी। पुलिस ने नलकूप कारीगर की मौत की सूचना मिलने पर उसके शव को पोस्टमार्टम...

Read more

समधी को कांग्रेस नगर अध्यक्ष बनबाने के लिए पुन्नी शुक्ला की गर्दन पर कटार

0

Posted on : 19-06-2013 | By : जेएनआई डेस्क | In : Politics, Politics- Sapaa, Politics-CONG.

PUNNI SHUKLAफर्रुखाबाद: कांग्रेस और रिश्तेदारी दोनों का बेजोड़ मेल है| हाई कमान से लेकर नगर कमेटियो तक में भाई बंधू और रिश्तेदारी का बोलबाला रहता है| और राहुल बाबा है कि उत्तर प्रदेश में अंतिम सांसे गिन रहे कांग्रेस संगठन में लोकतंत्र ढूढ़ रहे है| ताजा मामला कांग्रेस के कद्दावर नेता सलमान खुर्शीद के संसदीय क्षेत्र फर्रुखाबाद का है| यहाँ के सगठन में एक मात्र एक कर्मठ और जुझारू कांग्रेसी कार्यकर्ता की नगर अध्यक्ष की कुर्सी सलमान के खास सिपहसलार के नए होने वाले समधी के सम्मान में उजड़ने की कगार पर है|


शहर कांग्रेस कमेटी में जबरदस्त टकराव की स्थिति पैदा हो गयी है। नगर कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष वसीमुज्ज्मा खान ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष पुन्नी शुक्ल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए इखलाक खान को शहर अध्यक्ष बनवाने के लिए लामबंदी शुरू कर दी है। खबर है कि वसीमुज्जमाँ खान के बेटे का निकाह इखलाक खान की बेटी से तय हो गया है| दूसरी और वसीमुज्जामा खान eklakh khan vaseemujjma khanऔर पुन्नी शुक्ल में बीच सम्बन्ध बिगड़ गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वसीमुज्ज्मा खान ने अपने होने वाले समधी इखलाक खान का बायोडाटा प्रदेश के नेताओं को भेज कर ताकतवर शोर सिफारिश भी लगवा दी है|

इससे पहले भी इखलाख खान को लुईस खुर्शीद के चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। लेकिन चुनाव बाद दिल्ली में हुई समीक्षा बैठक में उनकी अनुपस्थिति पर इखलाख की निष्ठां पर अंगुली उठी थी। लम्बे समय से इखलाक खान कांग्रेस और सलमान खुर्शीद के कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो रहे हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला ने बताया कि सारा मामला मैडम लुईस खुर्शीद की जानकारी में है। वह चाहेंगी तो मैं अध्यक्ष रहूँगा और वह नहीं चाहेंगी तो नहीं रहूँगा। उन्होंने बताया कि वसीमुज्ज्मा खान द्वारा छेड़े गए की जानकारी है। उन्होंने वाहिद अली खान का नाम भी शहर कांग्रेस अध्यक्ष के लिए रखा है। उधर इखलाक खान ने बताया कि लुईस खुर्शीद ने उनका बायो डाटा मंगवाया था। उन्हें नहीं मालूम कि क्यों मंगवाया गया। यहाँ यह बताना जरूरी है कि इखलाक और पुन्नी के बीच लम्बे समय से अनबन चल रही है| इससे पहले इखलाक ने ही पुन्नी को व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष पद से हटवाया था।

राहुल के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित

0

Posted on : 19-06-2013 | By : जेएनआई डेस्क | In : FARRUKHABAD NEWS, Politics, Politics-CONG.

फर्रुखाबाद: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुलगांधी के 43वें जन्म दिन पर शहर कांग्रेस कमेटी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व निराश्रितों को सम्मानित किया। इस दौरान उत्तराखण्ड में आये प्रकोप में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति के शोक संवेदना व्यक्त की गयी।

टाउनहाल स्थित महात्मागांधी की प्रतिमा के निकट एकत्रित हुए शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने महेशचन्द्र शुक्ला, महेन्द्रनाथ धवन, यतेन्द्र दत्त शुक्ला, तारिख हुसैन, महेशचन्द्र गुप्ता, कन्हैयालाल श्रीवास्तव, कैलाशचन्द्र रस्तोगी, जयपाल सिंह राजू, भुवनेश्वर वर्मा को सम्मानित किया गया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला ने बताया कि हरिश्चन्द्र चतुर्वेदी के वृद्व होने की बजह से उनके घर पर जाकर सम्मानित किया जायेगा। इस दौरान कांग्रेसियों ने महात्मागांधी के आदर्शों को भी चरितार्थ किया। वर्तमान में चल रहे भयंकर बाढ़ के प्रकोप से उत्तराखण्ड में हो रही तबाही में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति के लिए कांग्रेसियों ने मौन रखा।

इस दौरान खेलकूद प्रकोष्ठ के चेयरमैन शिवआशीष तिवारी, आशीष अग्निहोत्री, संजीव कटियार, अजय निराला, अनुराग मिश्रा, सुधीर चौरसिया, जीतू शुक्ला, विनोद गुप्ता, डालचंद कठेरिया, तारिक हुसैन खां, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुरेशचन्द्र कटियार, अल्लादीन आदि लोग मौजूद रहे।

युवा कांग्रेस ने अनाथ बच्चों के बीच काटा राहुल के जन्मदिन का केक
फर्रुखाबाद: कायमगंज बाईपास कुइयांबूट स्थित छक्कूलाल बालगृह पर भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर राहुलगांधी का जन्मदिन अनाथ बच्चों के बीच केक काटकर मनाया।

कार्यकर्ताओं ने बालगृह पहुंचकर अनाथ बच्चों को केक, टापी, चाकलेट के अलावा अन्य उपहार भी प्रदान किये। इस दौरान राहुल के व्यक्तित्व और उनके चरित्र के विषय में अवगत कराया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष शुभम तिवारी, उपाध्यक्ष वरुण त्रिपाठी, विधानसभा अध्यक्ष सिद्धार्थ मिश्रा, मोहित शुक्ला, डा0 दिनेश अग्निहोत्री, राकेश सागर, अमित मिश्रा, गौतम दुबे, कुलदीप अग्निहोत्री, शेखर दिवाकर आदि लोग मौजूद रहे।

लक्ष्मण सिंह ने मूवमेंट अगेंस्ट करप्शन को बताया फर्जी, धन संग्रह में जुटे

0

Posted on : 18-06-2013 | By : जेएनआई डेस्क | In : FARRUKHABAD NEWS, Politics, Politics-IAC

FARRUKHABAD : सर्वोदय मण्डल के प्रदेश मंत्री लक्ष्मण सिंह ने मंगलवार को अपने निष्कासन के सम्बंध में पूछने पर बताया कि मूवमेंट अगेंस्ट करप्शन संस्था का अन्ना जी से कोई सम्बंध नहीं है। उन्होंने बताया कि सर्वोदय मण्डल के प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर लोकतंत्र मोर्चा के कार्यक्रम के लिए Laxman singh advocatतैयारियां कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पटेल पार्क में जल भराव के कारण सभा स्थल में परिवर्तन कर दिया गया है। अब कार्यक्रम मधुर मिलन में होगा। उन्होंने बताया कि सर्वोदय मण्डल पूरी जी जान से कार्यक्रम को सफल बनाने में लगा हुआ है। कार्यक्रम के आयोजन के लिए धन संग्रह हेतु एक 15 सदस्यीय समिति बनायी गयी है। इसी के माध्यम से धन संग्रह किया जा रहा है।

उन्होंने बतायामधुर मिलन कार्यक्रम एवं सभा आयोजन स्थल पर 25 जून को शाम 4 बजे सभा आरम्भ कर दी जायेगी। सभा आयोजन हेतु प्रचार प्रसार का कार्य 20 जून से पूरे जिले में बड़े पैमाने पर शुरू किया जायेगा। इसकी कोर कमेटी के सदस्यों ने आम राय से रणनीति तैयार कर ली है। दूसरे दिन सुबह 9 बजे कोर कमेटी के सभी सदस्यों की बैठक मनिहारी स्थित विद्यानन्द आर्य के आवास पर होगी।

सभा स्थल के चयन में कोर कमेटी के सदस्यों में गोपाल बाबू पुरबार, चन्द्र प्रकाश सिंह गौर, गौरव गुप्ता, विद्यानन्द आर्य, दिवाकर नन्द दुबे, चन्द्रपाल वर्मा, आरडी कनौजिया, प्रकाश बाजपेई आदि मौजूद रहे। मधुर मिलन गेस्ट हॉउस के मालिक सरदार सतनाम सिंह ने भी कोर कमेटी की सदस्यता ग्रहण की और अन्ना जी के कार्यक्रम में आगे भी पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

राहुल को अपनी जगह देने के लिए तैयार हैं मनमोहन

0

Posted on : 17-06-2013 | By : जेएनआई डेस्क | In : Politics

manmohansinghनई दिल्ली: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने संकेत दिया कि यदि अगले साल लोकसभा चुनावों में संप्रग विजयी होती है तो वह राहुल गांधी के लिए रास्ता बनाने को तैयार हैं।

सिंह ने कहा, ‘मैंने हमेशा कहा है, जहां तक मेरा सवाल है, राहुल मेरी जगह लेते हैं तो मुझे बहुत खुशी होगी।’ सिंह ने कहा कि उनका हमेशा से मानना रहा है कि संप्रग तीसरी बार जीतेगी और जनता हममें फिर से विश्वास व्यक्त करेगी।

उनसे सवाल किया गया था कि यदि संप्रग-3 सत्ता में आई तो क्या वह राहुल गांधी के लिए रास्ता बनाएंगे।

राहुल गांधी को स्वाभाविक नेता बताते हुए सिंह ने कहा कि राहुल यदि उनकी जगह लेते हैं तो उन्हें खुशी होगी। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में अपने मंत्रिपरिषद में शामिल आठ नए लोगों के शपथ लेने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘राहुल गांधी कांग्रेस के स्वाभाविक नेता हैं। मुझे उम्मीद है कि वह संप्रग का नेतृत्व करेंगे। मैं हमेशा से मानता हूं कि राहुल पूरी तरह फिट हैं और उनमें एक नेता के सभी गुण हैं।’


प्रधानमंत्री से जब पूछा गया कि क्या गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनौती होंगे, उन्होंने कहा कि मोदी कोई चुनौती नहीं हैं। भारत की जनता जानती है कि वह क्या हैं। भारत की जनता को यह देखना है कि वह किसके साथ है।

धन उगाही को लेकर लक्ष्मण सिंह मूवमेंट अगेंस्ट करप्शन से निष्‍कासित

0

Posted on : 17-06-2013 | By : जेएनआई डेस्क | In : FARRUKHABAD NEWS, Politics, Politics-IAC

FARRUKHABAD : मूंवमेंट अगेंस्ट करप्शन की इस्माइलगंज सानी में हुई बैठक में एडवोकेट लक्ष्मण सिंह को आंदोलन विरोधी कार्य करने, सदस्यों पर अपनी मनमानी चलाने तथा धन उगाही को लेकर सभी दायित्यों से पदमुक्त कर दिया गया।

MACस्माइलगंज सानी स्थित राजकीय इंटर कालेज के सामने सम्पन्न हुई बैठक में अन्ना हजारे मूवमेंट अगेंस्ट करप्शन की 25 जून को होने वाली समाजसेवी अन्ना हजारे की सभा में आ रहे पूर्व सांसद संतोष भारती का शांतिपूर्ण ढंग से विरोध करने व काले झण्डे दिखाने की घोषणा की। बैठक में कहा कि अन्ना की सभा से हमारा कोई सरोकार नहीं है। यह सभा जनतंत्र मोर्चा की राजनीतिक सभा है। संगठन ने यह भी बात रखी कि मेरे नाम से कोई धन संग्रह नहीं किया जाये।

वहीं सर्व सम्मति से एडवोकेट लक्ष्मण  ंिसह को आंदोलन विरोधी कार्य करने एवं धन उगाही को लेकर पार्टी से अलग कर दिया गया। इस सम्बंध में एडवोकेट लक्ष्मण सिंह ने बताया कि वह मूवमेंट अगेंस्ट करप्शन के सदस्य थे ही नहीं। वह सर्वोदय मण्डल के पदाधिकारी हैं।

बैठक में जिला संयोजक मेहराज हुसैन, राघवेन्द्र मोहन मिश्रा, सदस्य अन्ना सुरेश द्विवेदी कानपुर, जगदीश प्रसाद वर्मा, अक्षर हुसैन, रमाकांत शाक्य, चंदन मिश्रा आदि मौजूद रहे।

आप पार्टी ने शीला दीक्षित से टक्कर के लिए उतारे पहले राउंड में 11 खिलाड़ी

0

Posted on : 17-06-2013 | By : जेएनआई डेस्क | In : Delhi, Politics

Sajia Ilmiशाजि‍या इल्मी
आरके पुरम से से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शाजि‍या जानी मानी पत्रकार रही हैं। शाजि‍या ने 15 साल पत्रकारिता के दौरान ज़ी न्यूज़, स्टार न्यूज़, टाइम्स ऑफ़ इंडिया में पत्रकारिता की है। वह जनलोकपाल आन्दोलन में एवं आम आदमी पार्टी में शुरू से सक्रिय रहीं। जनलोकपाल आन्दोलन के समय प्रदर्शन के दौरान मुक़दमे दर्ज हुए थे।
Santosh Koliसंतोष कोली
सीमापुरी से आम आदमी पार्टी के उम्मीलदवार संतोष आरटीआई कार्यकर्ता रही हैं। इन्होंने जनलोकपाल बि‍ल के लि‍ए हुए आंदोलन में सक्रि‍य हि‍स्सा लि‍या था।
Devendra sehrawatदेवेंद्र सेहरावत
बि‍जवासन कालोनी से आम आदमी पार्टी के उम्मींदवार देवेंद्र सेहरावत आर्मी में अधि‍कारी रह चुके हैं। पि‍छले कुछ समय से वह भूअधि‍ग्रहण के बाद कि‍सानों के मुआवजे के लि‍ए संघर्ष कर रहे हैं।
Manish Sisodiyaमनीष सिसोदिया
पटपड़गंज से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनीष सिसोदिया जी न्यूज और ऑल इंडि‍या रेडि‍यो में काम कर चुके हैं। मनीष ने सूचना के अधि‍कार अधि‍नयम और जनलोकपाल बि‍ल के आंदोलनों में हि‍स्सा लि‍या है।

Gulab Singh Yadavगुलाब सिंह यादव
मटि‍याला से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुलाब सिंह पूर्व हॉकी खि‍लाड़ी रहे हैं। इन्होंने 1992 में नेहरू कप हॉकी टूर्नामेंट में हि‍स्सा लि‍या था। इस टूर्नामेंट में इनकी टीम वि‍जयी हुई थी। इसके अलावा ये मि‍ठाई की दुकान चलाते हैं।

Manoj Kumarमनोज कुमार
कोंडली से से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनोज एक सामाजि‍क कार्यकर्ता रहे हैं। वह इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन से भी जुड़े हैं।
Mukesh dagarमुकेश कुमार डागर
नजफगढ़ वि‍धानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मुकेश कुमार सॉफ्टवेयर इंजीनि‍यर हैं। इन्हों ने सूचना के अधि‍कार अधि‍नि‍यम की मदद से शि‍क्षा को बढ़ावा देने के लि‍ए काफी काम कि‍या है।

RAJU GHINGHANराजू घिंघन
त्रि‍लोकपुरी वि‍धानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीकदवार राजू बॉडी बि‍ल्डिंग के ट्रेनर हैं। आरडब्यूंए में यह सक्रि‍य रहते हैं और वाल्मीकी समुदाय की पुनरुत्थान के लि‍ए काफी काम कि‍या है।

Saurabh Bhardwajसौरभ भारद्वाज
ग्रेटर कैलाश से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सौरभ पेशे से इंजीनि‍यर हैं और राजनीति में आने से पहले मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते थे। इन्होंने कानून की भी पढ़ाई की है और समाज के दबे कुचले तबके को ऊपर उठाने के लि‍ए काम करते रहे हैं।

Somnath Bhartiसोमनाथ भारती
मालवीय नगर से से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सोमनाथ भारती आईआईटी से स्नातक हैं। आईआईटी से इंजीनि‍यरिंग करने के बाद इन्होंने कानून की पढ़ाई की और अब वकालत करते हैं।

Somdatt Sharmaसोमदत्तं शर्मा
सदर बाजार वि‍धानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सोमदत्त़ शर्मा छात्र नेता तो रहे ही हैं, क्रि‍केट के खि‍लाड़ी भी रहे हैं। दि‍ल्ली‍ में वह गरीबों के लि‍ए हेल्थ कैंप लगवाते रहे हैं।

भाजपा नगर कमेटी की बैठक में छाया गद्दारों को अच्छे पद देने का मुद्दा

0

Posted on : 16-06-2013 | By : जेएनआई डेस्क | In : FARRUKHABAD NEWS, Politics, Politics-BJP

FARRUKHABAD : भारतीय जनता पार्टी की नगर कार्यकारिणी गठित होने के बाद पहली बार बुलायी गयी परिचय बैठक में अधिकतर पदाधिकारियों की जुबान पर भितरघातियों व गद्दारों को पार्टी द्वारा अच्छे पदों पर नवाजने का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। वक्ताओं ने अपने अपने तरीके से इसी विषय पर विचार रखे।

mejor suneel dutt diwedi भारतीय जनता पार्टी की रमा कनौजिया के कार्यालय पर बुलायी गयी नगर कार्यकारिणी की बैठक में पहले सभी कार्यकर्ताओं का परिचय कराया गया। इसके बाद वक्ताओं ने जब बोलना शुरू किया तो फिर भितरघातियों और गद्दारों को ही निशाने पर लिया गया। बैठक में बोलते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता रामनरेश शुक्ला तो जैसे पूरे रंग में ही थे, उन्होंने बड़े ही स्पष्ट तरीके से कह डाला कि भारतीय जनता पार्टी में अब नया तरीका शुरू हो गया है। जो जितना बड़ा गद्दार उसे पार्टी में उतना ही बड़ा पद देकर नवाजा जा रहा है। उनका इशारा किस ओर था यह किसी को बताने की आवश्यकता नहीं है।

मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने कहा कि वर्तमान में भाजपा की लहर प्रदेश व देश में चल रही है। इस लहर को वोटों में बदलने के लिए कार्यकर्ताओं को संघर्ष करने की जरूरत है। युद्ध स्तर पर कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी समझें क्योंकि किसी भी चुनाव के लिए कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को राम की सेना का नल नील बताया। लेकिन विभीषण के बारे में कहने से कतरा गये। उन्होंने पिछले सभी मतभेद भुलाकर लोकसभा चुनाव में जुटने की अपील कार्यकर्ताओं से की।bjp meating

हरदोई से आये पूर्व सांसद व भाजपा विधि प्रकोष्ठ के संयोजक राघवेन्द्र सिंह ने बीते विधानसभा चुनाव में मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी के चुनाव हारने के पीछे परिस्थितियों से अवगत कराया और कहा कि कुछ पदाधिकारी अगर साथ दे देते तो आज सदर में भाजपा का विधायक बैठा होता।

व्यापार मण्डल के प्रदेश मंत्री व भाजपा नेता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने कहा कि हर किसी चीज के आने से पहले उसकी परछांई आती है। परछांई से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि बहुत ही जल्द वह वस्तु उसके हाथ में होगी जिसकी परछांई दिखायी दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार केन्द्र पर भारी रहेगी। जिसके लिए सिर्फ एकजुट रहकर संघर्ष करने की जरूरत है। उन्होंने नगर अध्यक्ष ज्ञानेश गौड़ को शकुशल बैठक सम्पन्न कराने के लिए धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में काफी अरसे के बाद अच्छी भीड़ देखकर बैठक में आये वरिष्ठ नेता गद गद दिखे। आलू आढ़ती व भाजपा नेता सतीश वर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि वर्षों से पुराने कार्यकर्ताओं को किसी भी बैठक में आमंत्रित नहीं किया जा सका था। वर्षों बाद कई पुराने भाजपाइयों को आमंत्रित करके फिर एक नये युग की शुरूआत की जा रही है।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, कानपुर जोन के महामंत्री सत्यपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत, रवीन्द्र गुड्डे, रमा कनौजिया, सुमन राठौर आदि ने विचार रखे। इस दौरान भास्करदत्त द्विवेदी, रमेश त्रिपाठी, अशोक कटियार, अजीत महाजन, रूपेश गुप्ता आदि भाजपाई मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष ज्ञानेश गौड़ ने की व संचालन धीरेन्द्र वर्मा ने किया।

भाजपा बैठक के बीच में ही चले गये विमल कटियार
फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी नगर कमेटी की बैठक में शामिल होने पहुंचे जिला महामंत्री विमल कटियार किसी बात को लेकर कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर चले गये। जब उन्हें बोलने के लिए बुलाया गया तो मौके पर मौजूद नहीं थे।

मुस्लिम वोट के लिए नाटक कर रहे नीतीश: लालू

0

Posted on : 15-06-2013 | By : जेएनआई डेस्क | In : Delhi, Politics

Laloo Rabriराजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला। लालू ने कुमार को अवसरवादी करार दिया और कहा कि वे मुस्लिमों का वोट हासिल करने के लिए नरेंद्र मोदी के विरोध का नाटक कर रहे हैं।

जद-यू और भाजपा के बीच गठबंधन को लेकर चल रही खींचतान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लालू ने कहा कि नीतीश कुमार नरेंद्र मोदी और सांप्रदायिक ताकतों के विरोध का नाटक सिर्फ मुस्लिमों के वोट हासिल करने के लिए कर रहे हैं।

राजद प्रमुख ने सवाल किया कि अगर उनका विरोध सच्चा है तो फिर उन्होंने 2002 में गुजरात दंगे के बाद राम विलास पासवान की तरह राजग से नाता क्यों नहीं तोड़ा। लालू ने कहा कि नीतीश अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में रेल मंत्री थे, लेकिन उन्होंने साबरमती ट्रेन अग्निकांड की जांच के आदेश नहीं दिए थे। क्या ऐसा कर उन्होंने मोदी की मदद नहीं की थी।

लालू ने कहा कि कुमार को जनता को यह बताना चाहिए कि आखिर उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की मेजबानी क्यों की थी। फेडरल फ्रंट के गठन की संभावना पर लालू ने कहा कि नीतीश कुमार और ममता बनर्जी जैसे नेता पर विश्वास करना बहुत ही कठिन है।

उन्होंने कहा कि जद-यू कुछ और नहीं, बल्कि नीतीश कुमार और शरद यादव के नेतृत्व में अवसरवादियों का एक दल है।

समीक्षा: भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में एकजुट नहीं हो पाता लोधी समाज

Comments Off

Posted on : 15-06-2013 | By : जेएनआई डेस्क | In : FARRUKHABAD NEWS, Politics, Politics-BJP

FARRUKHABAD : ख्याली पुलाव चाहें कोई भी पका ले, मीडिया और अखबारों में चाहें जितने बड़े और असरदार भाषण प्रकाशित कराकर जनता को गुमराह करने का प्रयास करे लेकिन हकीकत के पायेदान पर खड़े होकर लोधी समाज के भाजपा प्रत्याशियों पर अगर नजर डालें तो नजारा शीशे की तरह साफ नजर आता है। महाभारत में दुर्योधन और अर्जुन की तरह एक दूसरे के सामने खड़े होकर एक दूसरे को मात देना लोधी समाज का पुराना इतिहास है। इस सह और मात के खेल के चक्कर में भाजपा लोधी समाज के प्रत्याशी कई बार मुहं की खा चुके हैं और वर्तमान में भी यही स्थिति बनती नजर आ रही है। लेकिन इस बार प्रदेश नेतृत्व की खास नजर लोधी समाज के प्रत्याशी की घोषणा को लेकर बनी हुई है।

mukesh rajput & rambakhas verma

भाजपा के लोधी नेताओं का यह कोई एक दूसरे के प्रति नया विरोध नहीं है। किसी न किसी तरीके से एक दूसरे की टांग खींचना यहां शौक सा बन गया है। वर्तमान में भाजपा में लोकसभा टिकट की दावेदारी को लेकर लोधी समाज से सच्चिदानंद साक्षी, रामबख्श वर्मा, मुकेश राजपूत ने चुनावी अखाड़े में कूदकर टिकट पाने को लेकर हर जुगत लगाना शुरू कर दिया है तो अब एक दूसरे की टांग खींचने की पुरानी आदत से बाज भी कैसे आयें।

इन दिनों मुकेश व रामबख्श वर्मा के बीच जुबानी जंग तलवार से भी ज्यादा तेज चल रही है। फिलहाल बात करते हैं लोधी समाज के पुराने प्रत्याशियों के इतिहास पर। सन 1999 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने रामबख्श वर्मा को फर्रुखाबाद से चुनाव लड़ने की इजाजत क्या दे दी। तत्कालीन मुख्यमंत्री बाबू कल्याण सिंह व फर्रुखाबाद में उनके सहगिर्द मुकेश राजपूत की हवाइयां ही उड़ गयीं। रामबख्श वर्मा को टिकट मिलने के बाद मुकेश राजपूत, कल्याण सिंह व उर्मिला राजपूत ने जमकर भितरघात किया था और रामबख्श वर्मा एक लाख 60 हजार 400 मतों में ही संतुष्ट होकर घर बैठ गये और अंदर ही अंदर द्वेष की भावना को हवा देते रहे। फिर 2004 में कल्याण सिंह की कृपा से आखिर मुकेश राजपूत को टिकट मिला तो रामबख्श व उनके समर्थकों को उनका विरोध करना लाजमी था। लोधी समाज की इस मानसिकता ने एक बार फिर भाजपा की झोली में पराजय डाल दी और सांसद की कुर्सी चन्द्रभूषण सिंह मुन्नूबाबू के हाथ में चली गयी। दोनो ही तरफ से अब वर्तमान में भी पुरानी खुन्नस को लेकर गहमागहमी के साथ ही एक दूसरे को मात देने की हर कोशिश की जा रही है।

प्रदेश नेतृत्व के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कल्याण सिंह को फर्रुखाबाद से चुनाव लड़ाने पर विचार हो सकता है, क्योंकि कल्याण सिंह के फर्रुखाबाद से चुनाव लड़ने में लोधी समाज का काफी हद तक वोट उनकी झोली में जायेगा। जिससे पुरानी हार को जीत में बदला जा सकता है। यदि कल्याण सिंह फर्रुखाबाद से चुनाव नहीं लड़ते हैं तो फिर भाजपा लोधी समाज को टिकट न देकर किसी अन्य वर्ग के नेता को टिकट से नवाज सकती है।

बढ़पुर में आयोजित की गयी लोधी समाज की बैठक जिसमें रामबख्श वर्मा को टिकट दिये जाने की बात कही गयी थी तो इस पर मुकेश ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि जो लोग इस बैठक का नेतृत्व कर रहे हैं वह यह बतायें कि बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा से कई गुना वोट उनकी पार्टी के लोगों और उनको मिले थे।

उनके इस वक्तव्य पर पूर्व सांसद रामबख्श वर्मा ने जेएनआई को फोन द्वारा बताया कि मुकेश राजपूत के लिए यह चुनाव प्रायश्चित करने हेतु है। क्योंकि पिछला चुनाव वह मुकेश के विरोध के चक्कर में ही हारे थे। इस चुनाव में मुकेश अगर उनकी मदद करते हैं तो यह उनका प्रायश्चित हो जायेगा और आने वाले चुनावों में वह मुकेश की मदद भी करेंगे। फिलहाल जुवानी जंग और लोधी समाज के एकजुट न हो पाने का कहीं भारी भरकम खामियाजा न भुगतना पड़े……………..

अन्ना के जनपद आगमन पर बनेंगे 11 स्वागत द्वार, पटेल पार्क में सभा

0

Posted on : 15-06-2013 | By : जेएनआई डेस्क | In : FARRUKHABAD NEWS, Politics, Politics-IAC

FARRUKHABAD : समाजसेवी अन्ना हजारे के फर्रुखाबाद में 25 जून को होने वाले कार्यक्रम में अत्यधिक भीड़ जुटाने और अन्ना की सभा में भीड़ जुटाने के लिए उनके अनुयायियों में सक्रियता और बढ़ गयी है। जिसके लिए शहर के डा0 ओपी गुप्ता सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कहा गया कि अन्ना के डाक बंगले से लेकर पटेल पार्क सभा स्थल तक 11 स्वागत द्वार बनाये जायेंगे। बैठक में सदस्यों को अलग अलग जिम्मेदारियां दी गयीं।

laxman singh

अन्ना हजारे 25 जून को बरेली से बदायूं होते हुए सायं तकरीबन चार बजे फतेहगढ़ स्थित निरीक्षण भवन पहुंचेंगे। जहां वह अपने कुछ खास लोगों से मुलाकात कर रात्रि विश्राम करेंगे। अन्ना के साथ में पूर्व जनरल बी के सिंह, पूर्व सांसद संतोष भारती, किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, सूफी समाज के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एम एस जिलानी भी साथ रहेंगे।

अन्ना के फर्रुखाबाद सभा को लेकर उनके समर्थकों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। बैठक में बोलते हुए सर्वोदय मण्डल के महामंत्री लक्ष्मण सिंह एडवोकेट ने अन्ना के कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कमेटी में गोपालबाबू पुरवार, डा0 प्रभात गुप्ता, विद्यानंद आर्य, सुल्तान सिंह, चन्द्रपाल वर्मा, डा0 एम एस सिद्दीकी, ईश्वरदास, आत्माराम सिंधी, गौरव गुप्ता, मुन्नालाल राजपूत, डा0 शिवओम अम्बर, यदुनंदन गोस्वामी, राममुरारी शुक्ला, दिवाकरनंद दुबे आदि होंगे। जिसमें डा0 प्रभात गुप्ता को स्वागत समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं गुलाबी गैंग की कमांडर अंजली यादव को महिलाओं की व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी गयी है। 25 को सभा करने के बाद 26 जून को अन्ना कोर कमेटी की एक बैठक लेंगे और लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे।

कार्यक्रम में पोस्टर, होर्डिंग, बैनर लगाने हेतु 9452261357, 8004607926, 9451788292 पर सम्पर्क किया जा सकता है। अन्ना शाम तकरीबन पांच बजे पटेल पार्क में सभा को संबोधित करेंगे।