कमालगंज गणपति विसर्जन यात्रा में तैनात होगा भारी पुलिस बल

FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) कस्बे में रखी जाने वाली विशाल गणपति प्रतिमा का 5 सितम्बर को पांचाल घाट पर विसर्जन किया जायेगा| प्रतिमा विसर्जन यात्रा में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुये भारी पुलिस बल तैनात किया गया है|

रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह थाने पंहुचकर गणपति विसर्जन यात्रा की जानकारी ली| उसके बाद उन्हें थानाध्यक्ष हरिओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि कन्नौज एसपी को रुट डायवर्जन के लिए पत्र भेज दिया गया है| विसर्जन यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक प्लाटून पीएसी व अश्रु गैस दस्ता,5 थानाध्यक्ष, 14 एसआई, 42 आरक्षी, एक महिला थानाध्यक्ष, 8 महिला आरक्षी, की मांग भेजी गई थी जो मान्य कर ली गयी है| फायर ब्रिगेड व एंबूलेंस यात्रा में रखने के भी निर्देश है|