आम के पेंड पर झूलता मिला युवक का शव

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम शाहआलमपुर निवासी 18 वर्षीय मुरसीद पुत्र कामरान का शव बाग़ में आम के पेंड पर झूलता मिला| खबर लिखे जाने तक परिजनों ने पुलिस को सूचना नही दी|

रविवार को शाम अलियापुर निवासी गंठू ने मृतक के चचेरे बाबा को सूचना दी की उसके नाती का शव आम के पेड़ पर फांसी से झूल रहा है| जिसके बाद चचेरे बाबा गुफरान व अन्य परिजन मौके पर आ गये| उन्होंने मुरसीद को पेंड से नीचे उतारा| गुफ़रान ने बताया कि उसकी चप्पल थोड़ी दूर पड़ी थी| उसके मोबाइल नम्बर में दो नम्बरों को छोड़ सभी नम्बर मिटाये गये थे| मृतक के सीधे कान से खून निकलने की बात भी चर्चा का विषय बनी रही| जिस आम के पेड़ से शब लटका था उसकी टहनी 3.5 फुट ऊची की थी जबकि मृतक 5 से 5.5 फुट लम्बाई का था। जिससे घटना दूसरी तरफ इशारा कर रही है|

परिजनो ने समाचार लिखे जाने तक पुलिस को सूचना नही दी गयी थी।थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को नही दी गयी है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|