तीन दिन से लापता बालक का सुराग नही

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: घर के बाहर खेल रहा मासूम बालक कही गायब हो गया| उसके गायब होने के लगभग तीन दिन बाद भी बालक का कोई सुराग नही लगा| पुलिस ने तीन दिन बाद एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के भोपतपट्टी नगला खैरबंद निवासी सुनील कुमार पुत्र फेरु सिंह ने बताया कि बीते 30 मई को उसका 7 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार दोपहर लगभग 2 बजे घर के बाहर खेल रहा था| उसी दौरान अचानक लापता हो गया| उसकी काफी तलाश की लेकिन कही पता नही चला| परिजनों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन कोतवाली पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नही किया| पुलिस ने पिता की तहरीर पर एसपी के आदेश पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया|