दस दिन से लापता अधेड़ का शव गन्ने के खेत में मिला,हत्या की आशंका

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कायमगंज)बीते तकरीबन दस दिन से लापता अधेड़ का शव गन्ने के खेत में मिलने से हड़कम्प मच गया| पुलिस को घटना की सूचना दी गयी| सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची| मृतक के पुत्र ने हत्या किये जाने के शक में पुलिस को तहरीर दी|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुलबाज नगर निवासी 44 वर्षीय सुखराम जाटव बीते 4 जनवरी को शाम लगभग 6 बजे कही लापता हो गये थे| जिसके बाद परिजनों ने जब उन्हें तलाश किया तो वह नही मिले| 5 जनवरी को परिजनों ने कोतवाली में सुखराम की गुमशुदगी दर्ज करायी| पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही थी| लेंकिन उसका कोई पता नही चल रहा था|
सोमवार को दोपहर 12 बजे गायब सुखराम का पुत्र बसंतलाल जाटव व गाँव का ही करन पुत्र राजेन्द्र जाटव गाँव के ही निकट नरैनामऊ में गुलबाज नगर निवासी हेतराम के गन्ने के खेत में गन्ना तोड़ने गये थे| सुखराम के पुत्र विपिन ने बताया की उसी दौरान करन की नजर पड़ी| उसने देखा की कोई खेत में लेटा हुआ है| जब बसंत ले जाकर देखा तो उसके पिता का शव पड़ा था| घटना से सनसनी फ़ैल गयी| पुलिस को सूचना दी गयी| घटना के सम्बन्ध में मृतक के पुत्र बसंत लाल ने पुलिस को तहरीर दी| जिसके बाद मौके पर कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| उन्होंने पड़ताल की| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक की पत्नी चंदावती की मौत 8 जनवरी 2016 को हो गयी थी| मृतक के पांच पुत्र विपिन,बसंत लाल,आशीष,गोविन्द व शोभित है| इसके साथ ही दो पुत्री भी है| जिसमे से एक का विवाह हो गया है| परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है|
कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक ने बताया की अभी जाँच की जा रही है| शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा| जाँच के बाद मुकदमा दर्ज होगा|