विवाद के दौरान दो पक्षों में फायरिंग व पथराव

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बीती रात आपसी विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर महाभारत हो गयी| विवाद के दौरान फायरिंग व पथराव भी किया गया| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|बताया जा रहा है की जुआ के पैसे को लेकर विवाद हुआ था|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया निवासी दो युवकों ने बजरिया फिल्ड में बीती रात शराब पी उसके बाद दोनों में विवाद हो गया| विवाद इतना बढ़ गया कि पथराव व फायरिंग भी हो गयी| पथराव व फायरिंग होने से मोहल्ले में भगदड़ मच गयी| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|
तिकोना चौकी इंचार्ज महेश कुमार ने बताया की दोनों पक्षों में विवाद हुआ था|पथराव व मारपीट हो गयी थी| फायरिंग की घटना नही हुई है|