ईंटों से कुचलकर युवक की बेहरहमी से हत्या

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कायमगंज)बीती रात खेतों में गये युवक की ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी गयी| घटना पर पुलिस ने जाकर जाँच पड़ताल की| शव का पंचनामा पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| मृतक के पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला नगला खुमानी निवासी 32 वर्षीय कुंबरपाल राजपूत अपने घर से लगभग 500 मीटर दूर खेत पर बीती रात गया था| जिसके बाद वह घर नही लौटा| सुबह लगभग 6 बजे वह गम्भीर हालत में सड़क किनारे पड़ा था| उसके पास ही खून से सनी ईंटे पड़ी थी | चेहरे पर गम्भीर चोटों के निशान थे| उधर से निकल रहे दुधिया पिंकू ने कुंबर सिंह को पड़ा देखा तो उसने परिजनों को सूचना दी| सूचना मिलने पर परिजन मौके पर आ गये| परिजनों ने डायल 100 को सूचना दी| लेकिन काफी देर तक डायल 100 पुलिस के ना आने पर परिजन निजी वाहन से लेकर सीएचसी आ गये| जंहा उसे भर्ती किया गया| कुछ देर बाद डॉ० शिव प्रकाश शाक्य ने उसे मृत घोषित कर दिया|
घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जसबंत सिंह घटना स्थल पर आ गये| दरोगा रामबाबू व मुनेन्द्र कुमार ने सीएचसी पर जाकर जाँच पड़ताल की| मुनेन्द्र ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| मृतक की पत्नी सरस्वती का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मुनेन्द्र का लगभग 16 वर्ष पूर्व थाना कमालगंज के क्षेत्र के ग्राम किरतपुर निवासी छविराम राजपूत की पुत्री सरस्वती से हुआ था| मृतक के पिता ने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी|
प्रभारी निरीक्षक ने बताया की जाँच की जा रही है| तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|