अज्ञात मृतक वृद्ध की तीन दिन बाद शिनाख्त

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

ramotr1फर्रुखाबाद:(कायमगंज/कंपिल ) बीत रविवार की शाम कोतवाली क्षेत्र के भटासा नहर के निकट एक अज्ञात वृद्ध गम्भीर अवस्था में गस्त कर रही पुलिस को पड़ा मिला था| जिसे पुलिस ने सीएचसी पर भर्ती करा दिया था| इसके बाद उसकी बीते दिन उपचार के दौरान मौत हो गयी| लेकिन उसकी शिनाख्त नही हो पायी थी| मंगलवार को मृतक वृद्ध की शिनाख्त हो गयी|

कंपिल थाना क्षेत्र के ग्राम गंगाटोला निवासी देवेन्द्र ने मृतक वृद्ध की शिनाख्त अपने पिता 62 वर्षीय रामोतार शाक्य के रूप में की | उसने बताया कि उसके पिता का दिमागी संतुलन ठीक नही था| वह बीते 2 अगस्त से लापता थे| वह 2 अगस्त को ही कारनटोला मन्दिर गये थे| जिसके बाद वह लौट कर घर नही आये| उनकी पत्नी सोनवती और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|