बीजेपी ने किसानों की पीठ पर चलाया मंहगाई का हंटर

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: बिजली की दरें बढऩे के विरोध में समाजवादी पार्टी ने जिला मुख्यालय पर धरना दे योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया| साथ ही साथ केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार को किसान विरोधी बताया|

प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी व महानगर अध्यक्ष विजय यादव के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता एकत्रित हुये| जंहा प्रदेश में सरकार के द्वारा बढ़ायी गयी बिजली की दरों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया| सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी ने कहा की नोटबंदी व जीएसटी के कारण आम आदमी बुरी तरह परेशान है| मंहगाई सुरसा के मुंह की तरह बढ़ रही है| वही ग्रामीण क्षेत्रो में सरकार ने बिजली की दरो में भीषण बढ़ोत्तरी कर किसानो को चोट पंहुचायी है|

महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने कहा की भाजपा सरकार ने तमाम सपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर जनता को सीधा नुकसान पंहुचाया है| भाजपा की कुनीतियों से बिजली व्यवस्था चरमरा गयी है| भाजपा ने बिजली की दरो में बढ़ोत्तरी कर गरीबों, किसानों और कमजोर वर्ग को अपना शिकार बनाया है| लेकिन अन्नदाता इसका जबाब आगामी समय में देगा| यदि सरकार ने अपना फैसला नही बदला तो सपा आगे की रणनीति बनायेगी|

पूर्व सांसद चद्रभूषण सिंह मुन्नू बाबू ने कहा की सपा के कार्यकर्ताओ ने हमेशा संघर्ष किया है| सरकार की इस बिजली की दरों की बढ़ोत्तरी के लिये भी सपा संघर्ष करेगी| उन्होंने कार्यकर्ताओ से कहा की यदि कोई गलत मीटर लगाने आये तो उसे थप्पड़ मार कर दौड़ा लो| पूर्व मंत्री विजय बहादुर पाल ने कहा की सरकार ने बिजली की दरों को बढाकर सरकार ने अर्थव्यवस्था को चौपट किया है| पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित ने कहा की बीजेपी की 9 माह की सरकार में विकास के कोई कदम नही उठे| बिजली व्यवस्था को बर्वाद करने में किसी प्रकार की कोरकसर बीजेपी ने नही छोड़ी है|

जिला महासचिव मंदीप यादव, पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव, जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र सिंह यादव, पूर्व जिला महासचिव समीर यादव, अरशद जमाल सिद्दीकी, नगर पंचायत मोहम्मदाबाद के चेयरमैंन हरीश कुमार, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह यादव (सिरोली वाले), विवेक यादव, जियाउद्दीन, महेन्द्र सिंह कटियार ने भी अपने विचार रखे| संचालन रजत क्रन्तिकारी ने किया| सरदार तोसित प्रीत, रामानंद प्रजापति, शिब्बू यादव आदि रहे|