दुष्कर्म के आरोपी भाई की हत्या कर शव पेंड पर लटकाने का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) ग्रामीण की हत्या कर शव पेंड पर लटकाने के आरोप में पुलिस में मृतक के भाई को हिरासत में ले लिया है| वही शव को फांसी से नीचे ऊपर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|
थाना अमृतपुर के ग्राम परतापुर निवासी 45 वर्षीय राजनारायण पुत्र जसबंत सिंह सुबह खेतों की तरफ गये थे| कुछ देर बाद उसका शव गाँव के ही रतिराम के खेत में जामुन के पेड़ पर लटका देखा गया| उसकी चप्पल व अंगौछा कुछ दूरी पर पड़े थे| ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गौतम फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की|

विदित है की बीते दिनों मृतक राजनरायण के छोटे भाई रामेश्वर की पत्नी वीरावती ने अदालत के आदेश पर राजनरायण पर बलात्कार का मुकदमा भी भूमि विवाद के चलते दर्ज कराया था| मृतक की पत्नी ममता ने पति की हत्या कर शव पेंड पर लटका देने का आरोप लगाया| पुलिस ने आरोप के तहत मृतक के छोटे भाई रामेश्वर को हिरासत में ले लिया| ममता ने पुलिस को रामेश्वर के खिलाफ तहरीर दी| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया |

थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया की जाँच की जा रही है| शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है| जाँच के बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा|