शर्मनाक: चाचा ने बनाया था मासूम को हबस का शिकार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: कमालगंज थाना क्षेत्र के खुदागंज में बलात्कार के बाद मौत की नीद सुला दी गयी सात वर्षीय मासूम के साथ उसके चाचा ने ही रिश्तो की मर्यादा को रौंद दिया था| पुलिस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार कर मिडिया के सामने किया|

अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में बताया की पहले पुलिस ने हत्या में मामला दर्ज किया था| पोस्टमार्टम में बलात्कार की पुष्टि होने पर धारा 376 व पास्को एक्ट की धारा बढ़ा दी गयी| पुलिस ने शक आधार पर घटना वाले दिन ही आरोपी विपिन पुत्र सुभाष शर्मा निवासी खुदागंज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था| विपिन रिश्ते में मृतका का परिवारी चाचा है|

मृतका के परिजनों को भी विपिन पर ही शक था| पुलिस हिरासत में विपिन ने कबूला की उसने ही रिश्तो की मर्यादा ओ तार-तार किया| उसके बाद उसकी नाक-मुंह दबाकर हत्या करने के बाद उसे कुएं में फेंक दिया| पुलिस ने उसे न्यायलय में पेश किया जंहा से उसे जेल भेज दिया गया|