मंदिर के निकट जलभराव से आक्रोशित भीड़ ने पुतला फूंका

CRIME FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन

putlaफर्रुखाबाद: शहर क्षेत्र के रेटगंज में बीते कई महीनों से हो रहे जलभराव ने नगर पालिका की पोल तो खोल ही दी| साथ ही साथ नवरात्रों में भी लोगो में जलभराव के चक्कर में मोहल्ले में स्थित मंदिर के दर्शन नही हो पाये| जिसके चलते लोगो में आक्रोश व्याप्त हो गया है | जिससे आक्रोशित नागरिको ने नगर पालिका का पुतला जलाकर नारेबाजी की|

रेटगंज निवासी छोटे खान ने बताया कि बीते तकरीबन पांच महीने से मोहल्ले की गली में शहर का गंदा पानी भरा है| जिसकी शिकायत नगर पालिका कार्यालय, तहसील दिवस, जल निगम से भी की जा चुकी है| लेकिन उसके बाद भी कोई कार्यवाही नही हो रही है| उन्होंने बताया कि मोहल्ले में ही मंदिर और जिसमे चबूतरा भी गंदे पानी में डूबा हुआ है| बीते नवरात्रों में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन तक नही कर पाये| जिससे आक्रोशित नागरिको ने नगर पालिका का पुतला फूंक दिया|

इस दौरान सचिन यादव, राधे, अफरोज, असद खां, सरिक खान, रविन्द्र ठाकुर आदि लोग मौजूद रहे|