प्रताप सिंह यादव को गोली मार भैस ले गये बदमाश

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

goliफर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम मोहद्दीपुर निवासी 55 वर्षीय भट्टा मालिक प्रताप सिंह यादव को गोली मार एक भैस को मैजिक में लादकर फरार हो गये | प्रताप सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है|

बीती रात तकरीबन 1:30 बजे भट्टा मॉल मालिक प्रताप सिंह यादव घर से बाहर बंधी भैसों की रखवाली के लिये बाहर ही चारपाई पे रो रहे थे| तभी एक मैजिक पर सवार होकर तकरीबन आधा दर्जन बदमाश आये और उन्होंने प्रताप सिंह कि भैसों को मैजिक में लादना शुरू कर दिया| तभी खटपट की आवाज सुनकर प्रताप सिंह जाग गये| उन्होंने इसका विरोध किया तो बदमाश हमलावर हो गये| घायल ने बताया कि तकरीबन चार बदमाशो ने उन्हें पकड़ लिया और के ने तमंचे से उसके कोख में गोली मार दी| जिससे प्रताप सिंह लहुलुहान हो गये| बदमाश एक भैस लेकर रफूचक्कर हो गये|

गोली कि आवाज सुनकर परिजन जाग गये| उन्होंने ने लहूलुहान प्रताप सिंह को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया| लेकिन हालत गम्भीर होने से उसे रिफर कर दिया गया | उन्हें नगर के डॉ० हरिदत्त के अस्पताल में भर्ती किया| चिकित्सक ने उसका आपरेशन कर गोली निकाल दी| थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश ने बताया कि घटना घायल के भाई सुरेश चन्द्र ने चार अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है| जाँच की जा रही है|