फांसी पर झूलती मिली सैनिक की पत्नी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीते चार वर्ष पूर्व हुये विवाह के बाद परिवारिक कलह का शिकार सैनिक की पत्नी फांसी पर झूलती मिली| पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की| पुलिस ने पति सहित 6 लोगो के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम माधौपुर निवासी कुलदीप यादव पुत्र रामआसरे का विवाह 13 जुलाई 2013 को जनपद कन्नौज के छिबरामऊ कसियापुर के शिवराम यादव की पुत्री 22 वर्षीय रिंकी के साथ हुआ था| कुलदीप वर्तमान में धौलपुर राजस्थान में सेना में तैनात है| जबकि कुलदीप का बड़ा भाई लखनऊ आरपीएफ में दरोगा है|

गुरुवार को माधौपुर के ग्राम प्रधान वीरे यादव ने फोन पर रिंकी के घर सूचना दी की उसकी पुत्री फांसी पर झूल रही है| सूचना मिलने पर रिंकी के पिताशिवराम, माँ मायादेवी, भाई देवेन्द्र, अनूप, आलोक व चाचा शिवरतन मौके पर पंहुचे और दहेज के लिये रिंकी की हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया| रिंकी का शव घर के ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में फांसी पर झूल रहा था| वही कुलदीप के परिजनों का कहना है की सुबह रिंकी का देवर राजीव उससे खाना लेने के लिये ऊपर गया तो रिंकी फांसी पर लटक रही थी| उसे जल्दी से नीचे उतार कर वह आवास विकास एक निजी नर्सिंग होम ले गये| जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया| रिंकी के के दो वर्षीय पुत्र अंश है|

मौके पर पंहुचे मृतका के पिता शिवराम सिंह ने रिंकी के पति कुलदीप यादव, ससुर रामआसरे, सास रेशमा देवी, ननद पूजा, जेठ राहुल व देवर राजीव के खिलाफ कार व पैसे ना देने के चलते हत्या कर फांसी पर लटका दिया| इसमे रिंकी के पति कुलदीप व जेठ राहुल का षड्यंत्र है| पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया|

प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार ने बताया की शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा| मुकदमा दर्ज कर लिया गया है|