रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड, संदिग्ध हालत में मिले युगल

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) एक सरकारी दफ्तर में आपरेटर के पद पर तैनात कर्मचारी के रेस्टोरेंट पर पुलिस नें रेड मारी तो वहां युवक-युवती संदिग्ध जनक हालत में मिले| पुलिस नें सभी को हिरासत में ले लिया| मौके पर भीड़ लग गयी| पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है|

कोतवाली फतेहगढ़ के पुलिस लाइन से जिलाधिकारी आवास के बीच चिकागो रेस्टोरेंट है| जिस पर नगर मजिस्ट्रेट सतीश चन्द्र, सीओ प्रदीप कुमार, महिला पुलिस आदि के साथ रेड मारनें पंहुचे | उन्हें रेस्टोरेंट की दूसरी मंजिल पर दर्जन भर से अधिक युवक-युवती मिले| बताया जा रहा है कि प्रेमी-जोड़े आपत्ति जनक हालत में थे| पुलिस की रेड पड़ने पर होटल मालिक को भी बुलाया गया| पुलिस नें युवक-युवतियों सहित होटल मालिक को भी हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले गयी| पुलिस जाँच कर रही है| लगभग 11 युवक व 9 युवतियां बताये जा रहें हैं| रेस्टोरेंट मालिक प्रदीप अग्निहोत्री बीएसए कार्यालय में आपरेटर है | नगर मजिस्ट्रेट सतीश चन्द्र नें जेएनआई को बताया कि 20 लड़के लडकियां बरामद हुए हैं| जिन्हें पुलिस को सौप दिया गया है| कार्यवाही की जायेगी|