23 दिसंबर को ‘गीता ज्ञान’ देगी 151 मीटर की मानव श्रंखला

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) गीता जयंती मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी के दिन फर्रुखाबाद जिले में 151 किलोमीटर लंबी गीता संदेश मानव श्रृंखला की तैयारी चल रही है। जिसको लेकर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया| बताया गया कि 23 दिसम्बर को 151 किलोमीटर लम्बी मानव श्रंखला बनेगी|
शहर के बिर्राबाग स्थित अपने प्रतिष्ठान पर भाजपा नेता जीतेंन्द्र सिंह ने गीता स्वाध्याय संकल्प ज्ञान यज्ञ संगोष्ठी का आयोजन किया गया| गंगा पार महात्मा गांधी इंटर कॉलेज की छात्रा अनुपम ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया जिसमे मुख्य अतिथि पालीवाल डायग्नोस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक डॉ. उमेश पालीवाल, मुख्य वक्ता अमरनाथ नें दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया| गंगा पार महात्मा गांधी इंटर कॉलेज की छात्रा अनुपम ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया | मुख्य वक्ता अमरनाथ ने सभी से आवाहन किया आज हमें गीता पढ़ने के साथ-साथ उसको मानने की भी आवश्यकता है हम सभी मिलकर गीता को जन-जन तक पहुंचाएं ऐसा प्रण आज की इस संगोष्ठी में करें। परी वह आकृति ने दर्शन आर्य के निर्देशन में सत्यम शिवम सुंदरम नृत्य किया| ब्रह्मचारी ओमकार दास जी महाराज नें गीता को पढ़ने के बाद कहा कि गीता को पढ़ने के बाद कुछ भी शेष नहीं रहता है, इसलिए गीता का स्वाध्याय करना आवश्यक है | डॉ, उमेश पालीवाल ने कहां की गीता एक ऐसा ग्रंथ है जिसकी जयंती मनाई जाती है गीता कार्य का रास्ता दिखाती है गीता पूजनीय है अनुकरणीय है| सर्वे धर्म की बात करती है, जीवन कैसे सही से जिया जाए यह भी गीता सिखाती है| डॉ. सुबोध वर्मा, वीरेंद्र मिश्र, अनिल प्रताप सिंह, रामकिशोर मिश्रा, अतुल दीक्षित, रवि शंकर चौहान, राजेंद्र पार्टी, महेंद्र कटियार, कुलदीप गंगवार, मुकेश राठौर, राम बहादुर सिंह, सुदेश दुबे व श्वेता दुबे ,अभिषेक त्रिवेदी, संजय गर्ग व अरविंद दीक्षित आदि रहे| कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र पाण्डेय ने किया|