रिटायर्ड दरोगा की पुत्री फांसी पर झूली

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: (मेरापुर) थाना क्षेत्र के ग्राम खलवारा निवासी राजकुमार उर्फ़ नन्हे की 26 वर्षीय पत्नी कल्पना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| ससुराली शव फांसी से उतार कर फरार हो गये| सूचना अपर पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज रही है|

जनपद कन्नौज के छिबरामऊ भोला नगरिया निवासी रिटायर्ड दरोगा विजय सिंह ने पानी पुत्री कल्पना का विवाह राजकुमार के साथ किया था| राजकुमार घर पर ही परचून की दुकान चलाता है| उसके अन्य दो भाई पुलिस में है| कल्पना के पिता विजय सिंह ने बताया कि राजकुमार शराब पीने का आदी था| जिसके चलते वह कल्पना के साथ आये दिन मारपीट करता रहता है| इसी शिकायत पर विजय सिंह कई दिनों से उसकी ससुराल में आये हुये थे |

बीते बुधवार की शाम को भी विजय सिंह के सामने भी नशे में राजकुमार ने कल्पना के साथ मारपीट कर दी थी | गुरुवार को लगभग 11 बजे विजय सिंह बाहर टहलने चले गये | तभी झुब्ध कल्पना ने कमरा बंद कर साड़ी से कुंडे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली | जानकारी होने पर ससुरालियों ने उसको नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी| पति, ससुर व सास मौके से फरार हो गये| जानकारी होने पर विजय सिंह घर पंहुचे और अपनी पत्नी नेकसा देवी व पुत्र राजीव को फोन कर बुला लिया| विजय सिंह ने थाने जाकर सूचना दी| घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष सुशील पटेल मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की |

थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी|