चित्रकला प्रतियोगिता में बिखेरे हुनर के रंग

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: भारत विकास परिषद के द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओ ने अपनी कला के माध्यम से रंगो का हुनर दिखाया| वही कालेज की प्रधानाचार्य रोज दयाल को सम्मानित भी किया गया|
शहर के सिटी गर्ल्स कालेज में आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओ ने हिस्सा लिया| जिसमे छात्राओ ने जल संरक्षण एवं पर्यावरण पर चित्र बनाये और उनमे अपने हुनर का रंग भरा| सभी को जल संरक्षण व पर्यावरण शुद्ध बनाये रखने के लिये सलाह दी गयी| संगठन ने प्रधानाचार्य को सम्मानित भी किया| निर्णायक अर्चना मिश्रा ने अपना निर्णय दिया| प्रतिभा सक्सेना प्रथम, गुंजन दूसरे व अंशिका गुप्ता तृतीय स्थान पर रही|
अध्यक्ष कन्हैया लाल जैन, सचिव अबधेश दीक्षित, शिवम गुप्ता, आलोक अवस्थी, अतुल रस्तोगी, नीरज मिश्रा आदि रहे|