वोट बढ़ाने में लगाये गये नगर निकाय दावेदार

FARRUKHABAD NEWS PALIKA CHUNAV Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: आगामी दिनों में होने वाले नगर निकाय चुनाव में बीजेपी अपनी प्रतिष्ठा लगा सकती है| इसके लिये वह पूरी तरह से मंथन करने में जुटी है| जगह-जगह नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर बैठको का आयोजन भी चल रहा है| शनिवार को भी नगर निकाय चुनाव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे दावेदारों को उनके कार्य से रूबरु कराने के साथ ही साथ उन्हें वोट बढ़ाने के निर्देश दिये गये|
नगर क्षेत्र के आवास विकास स्थित सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के कैम्प कार्यालय में आयोजित नगर निकाय चुनाव की तैयारी बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे अध्यक्षता नगर निकाय चुनाव के क्षेत्रीय प्रभारी दीप अवस्थी ने की| उन्होंने कहा कि पालिका चुनाव में पार्टी की जीत कैसे हो इस पर विचार करने की जरूरत है| नये परिसीमन के आधार पर 42 वार्ड है| जो भी कार्यकर्ता चुनाव लड़ने के इच्छुक है वह अपने-अपने वार्डो में वोट बढाये| वही सभी वार्डो में संयोजक व सहसयोजक भी बनाये|
16 सितम्बर से 25 सितम्बर तक प्रत्येक मंडल व वार्ड में बैठक होंगी व स्वच्छता अभियान भी चलेगा| वही 26 से 30 सितम्बर तक सभी वार्डो में बैठके होंगी| जिन वार्डो में पार्क को उसके सुन्दरीकरण का प्रस्ताव भी शासन को भेजे| जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ चुनाव में कूदे तो जीत उनकी अवश्य होगी| भूदेव राजपूत ने भी विचार व्यक्त किये| कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र सिंह राठौर ने किया| सदर विधायक सुनील दत्त द्विवेदी, हिमांशु गुप्ता, मिथिलेश अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, भास्कर दत्त द्विवेदी,शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे|