गीत व गजलों के संगम में श्रोता लगाते रहे डुबकी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अभिव्यक्ति के तत्वाधान में सरस काव्यगोष्ठी का आयोजन हुआ| जिसमे श्रोताओं नें काव्य रस की नदी में जमकर गोते लगाये|
शहर के शिवनगर कालोनी निवासी कौशलेंद्र यादव ‘बेबाक’ के निवास शिवनगर कालोनी में सरस काव्यगोष्ठी का आयोजन हुआ|  गोष्ठी का शुभारंभ दिनेश अवस्थी की सरस्वती वंदना से हुआ| इसके बाल कवि कृष्णा प्रकाशमणि ने गजल में गजल में वंदना प्रस्तुत करके कार्यक्रम को गति प्रदान की| दीप संस्था अध्यक्ष निमिष टंडन की प्राथमिक प्रस्तुति सभी के मन को पसंद आयी|  वैभव सोमवंशी सुभग ने ओजपूर्ण काव्य पाठ किया| इसके अलावा राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक सहित्यकार भारती मिश्रा, गीता भारद्वाज, वरिष्ठ गीतकार दिनेश अवस्थी ,डॉ राजेश हमेशा, कौशलेंद्र यादव बेबाक उपकार उपकार मणि, नलिन श्रीवास्तव ने गीत व गज़लों के माध्यम से जहां होली के माहौल को एक बार फिर जीवंत कर दिया वहीं सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनाओं ने गोष्ठी को सार्थकता प्रदान की| इस मौके पर संस्था के कोषाध्यक्ष मुकेश गुप्ता,  महेश चंद यादव, संरक्षक संजय गर्ग, पुष्प लता यादव, रेनू सिंह ने मौजूद रहकर संस्था की प्रगति के बारे में चर्चा की| सभी कवियों को स्मृति चिन्ह् से सम्मानित किया गयाअध्यक्षता वरिष्ठ गजल कार नलिन श्रीवास्तव ने की व संचालन संस्था समन्वयक उपकार मणि उपकार ने किया|