पूर्व प्रधान ने गोली लगनें की दी फर्जी सूचना

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीती रात शराब के नशे में पूर्व प्रधान ने पुलिस को सूचना दी की उसके गोली मार दी गयी है| सूचना पर पुलिस सिर पर पैर रखकर भागी लेकिन बाद में सूचना फर्जी उन्होंने पर पुलिस ने पूर्व प्रधान को हिरासत में ले लिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम अलीगढ़ के पूर्व प्रधान फेरु सिंह ने बीती रात लगभग 2:35 बजे डायल 112 को फोन पर सूचना दी की उसकी जांघ में गोली लगी है| लिहाजा पुलिस सूचना पर मौके पर पंहुची साथ में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम भी मौके पर आ गये| सूचना फर्जी मिलने पर पुलिस पूर्व प्रधान को थानें ले आयी| बाद में राजनैतिक दबाब में पुलिस ने पूर्व प्रधान को छोड़ दिया|