चौथे चरण के मतदान को पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

FARRUKHABAD NEWS PANCHAYAT ELECTION कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मंगलवार से चुनाव प्रचार थम गया है। बुधवार को ब्लाक स्तर से मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की गयीं। जिले में गुरुवार को मतदान होना है। प्रशासन ने शांति पूर्ण चुनाव की पूरी तैयारी कर ली है। जिले के 7 ब्लाकों में कुल 908 मतदान केन्द्रों पर चुनाव होना है। सभी कार्मिकों नें बुधवार सुबह आठ बजे ब्लाक स्तर पर चिन्हित स्थानों पर उपस्थिति दर्ज करायी। इसके बाद बस, कार आदि के माध्यम से बूथ तक रवानगी होनी शुरू हुई|
जनपद 7 विकास खण्ड में 87 न्याय पंचायत में कुल 594 पद प्रधान, 7316 पद ग्राम पंचायत सदस्य, 722 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 30 जिला पंचायत के क्षेत्र हैं| जिनके लिए गुरुवार को मतदान होना हैं| वहीं 908 मतदान केन्द्रों के 1964 मतदेय स्थल है| जिसमे कुल 11 लाख 77 हजार 904 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे|
विकास खंड क्षेत्रों से सुबह से ही अपनी डियूटी प्राप्त करनें के लिए पीठासीन अधिकार और मतदान कर्मिक पंहुचे| जिससे कोविड प्रोटोकाल के सारे नियम तार-तार हो गये| कुछ महिला कार्मिक अपने दूध मुहें बच्चो को लेकर चुनाव डियूटी करनें के लिए पंहुची| जिलाधिकारी के निर्देश पर दोपहर दो बजे के बाद से पोलिंग पार्टियों को रवाना करना शुरू कर दिया गया| 29 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होना हैं|
डीएम-एसपी नें परखी व्यवस्था 
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा आदि अधिकारीयों नें बढपुर विकास खंड की पोलिंग पार्टियाँ क्रिश्चियन कालेज बढ़पुर, विकास खंड कमालगंज की पोलिंग पार्टियाँ आरपीडिग्री कालेज कमालगंज, राजेपुर के श्रीमती कलावती आईटीआई काॅलेज ब्लॉक राजेपुर पंचायत चुनाव पार्टी रवाना स्थल व स्ट्रॉग रुम का स्थलीय निरीक्षण कर की गई व्यवस्थाओ का जायजा लिया। जिलाधिकारी नें निर्देश दिये कि जिलाधिकारी ने 02 बजे के बाद पोलिंग पार्टियों को रवाना करना शुरू कर दिया जाये। यदि किसी कर्मचारी की स्वास्थ्य खराब होता है तो तत्काल उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराना सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान संबंधित खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
ब्लॉक ग्राम पंचायत मतदान केंद बूथ मतदाता
नवाबगंज- 64 95 190 112763
शमसाबाद- 96 127 263 15722
कायमगंज- 87 124 300 180433
बढ़पुर- 59 100 214 127460
कमालगंज- 118 164 378 223731
मोहम्मदाबाद- 89 148 369 219934
राजेपुर- 81 127 247 152730
कुल- 594 885 1961 11,68,773
कोरोना संक्रमित आखिरी में डाल सकेंगे वोट
मतदान केंद्रों पर कोविड के बचाव संबंधी आवश्यक संसाधन उपलब्ध रहने के साथ भीड़ नहीं होने दी जाएगी। कोरोना संक्रमित मतदाताओं को अंतिम दौर में पीठासीन अधिकारी पीपीई किट पहनकर वोट डलवाएंगे। इसके अलावा मतगणना, मतदान सामग्री वितरण में भी कोविड नियमों का पालन किया जाएगा।