मतदान केंद्र पर हर 30 मिनट में पंहुचेगी मोबाइल फोर्स

FARRUKHABAD NEWS PANCHAYAT ELECTION जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा व जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न करानें की तैयारी को अंतिम रूप दिया| उन्होंने भारी पुलिस बल की व्यवस्था के साथ ही अतिसंवेदनशील व अतिसंवेदनशील प्लस बूथों पर मानक से दो गुनी फोर्स की व्यवस्था की है|
जनपद में पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न करानें के लिए लगभग 10 हजार सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था की गयी है| जिसमे सीआरपीएफ व पीएसी अहम भूमिका में होगी| इसके साथ ही हर संवेदनशील, अतिसंवेदनशील व अतिसंवेदनशील प्लस बूथों पर मानक से दोगुने सुरक्षा कर्मी सीआरपीएफ के साथ तैनात किये गये हैं| इसके साथ ही 80 थाना पुलिस मोबाइल भ्रमणशील रहेगी| वही 132 सेक्टर मोबाइल की टीम है| हर थाने पर 5 अतिरिक्त मोबाइल टीमें रहेगी| जो हर 15 से 30 मिनट पर बूथों पर भ्रमण कर सुरक्षा और शांति व्यवस्था को कायम रखनें में सहायक होंगी|
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें जेएनआई को बताया कि जिलें में पर्याप्त पुलिस फोर्स उपलब्ध है| जो अराजक तत्व हैं उनके ऊपर पुलिस की नजर है| यदि शांति व्यवस्था को समस्या हुई तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी| बूथों पर हर 15 से 30 मिनट में हर बूथ पर मोबाइल पुलिस की टीम पंहुचेगी|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें बताया कि सातों व्लाकों में मतगणना होनी है| उन्होंने कहा कोविड को लेकर जिला प्रशासन चौकन्ना है| जो भी कोविड पॉजिटिव आ रहा है उसकी डियूटी काटी जा रही है| सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी मानक पूरे कर लिए गये हैं|