योगी ने कहा- लोकतंत्र में अल्पसंख्यक शब्द ही नहीं होना चाहिए

CRIME FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE

yogi12बलिया: गोरखपुर से बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतंत्र में अल्पसंख्यक शब्द होना ही नहीं चाहिए। ये शब्द लोकतंत्र का उपहास है। सपा, बसपा और कांग्रेस ने लोकतंत्र का उपहास किया है। उन्होंने आगे कहा कि समाजवाद और कम्युन‍‍लिज्म देश का कभी हित नहीं कर सकते। ये शब्द विदेशी और आयातित हैं। इससे देश का कल्याण नहीं हो सकता। यूपी में समाजवाद नहीं है। राम मनोहर लोहिया के आंख से आंसू निकल रहे होंगे।
सोनिया गांधी पर साधा निशाना
कुंवर सिंह पीजी कॉलेज के छात्र संघ के उद्घाटन समारोह में पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने सोनिया गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के विकास के लिए जो पैसा आ रहा है, वह रोम से नहीं आया है। पैसा देश को रोम से दहेज में नहीं मिला है। इसे देश के बड़े-बड़े चोरों के पॉकेट से निकाला गया है। अब इसी पैसे से 1 मई को पीएम उज्जला योजना की शुरुआत करेंगे।
जेएनयू पर क्या कहा?
जेएनयू मामले में योगी ने कहा कि यहां लिंगदोह के आधार पर चुनाव होता तो कन्हैया अध्यक्ष नहीं होता। 12 साल से एक ही कोर्स में पढ़ रहा है। वहां कोई नियम कानून नहीं है। जेएनयू में रामनवमी में दुर्गा की पूजा नहीं, महिषासुर की पूजा होती है। रावण और कंस का महिमामंडन किया जा रहा है। वहां आतंवादियों को पैदा करने के नारे लगाए जाते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि मस्जिद में मुस्लिम महिलाओ को जाने से नहीं रोकना चाहिए। मंदिर, गुरुद्वारा, चर्च में भी लिंग के आधार पर अंदर जाने से रोका नहीं जाना चाहिए।