फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के पांचालघाट पर मेला रामनगरिया के उद्घाटन समारोह में शनिवार शाम दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया|,21 हजार दीपों से माँ गंगा का किनारा जगमगा गया। गंगा में दीपदान कर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह सकुशल संपन्न कराने की मन्नत मांगी।
आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ल द्वारा हबन पूजन विधि-विधान से मन्त्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराने के बाद अधिकारी गंगा घाट पर पंहुचे| गंगा तट पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया| जहाँ 21 हजार दीपों से एक भारत श्रेठ भारत, मेला रामनगरिया पांचाल घाट, गंगे तव दर्शनात
मुक्ति: लिखा गया| एक साथ हजारों दीपक जलने से अनुपम छटा बिखर गई। कल्पवासी महिलाएं व पुरुषों ने गंगा में दीपदान किया। इसके साथ ही भव्य रूप से विधिविधान के साथ गंगा आरती संपन्न कराई। इस दौरान मां गंगे के जयघोष से तट गूंज उठे।
30 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगायी डुबकी
मेला रामनगरिया के शुभारम्भ से पूर्व पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं नें गंगा में आस्था की डुबकी लगायी|
मेले में थाना व 11 चौकी स्थापित
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह नें जेएनआई को बताया की मेले की सुरक्षा को देखते हुए एक कोतवाली व 11 पुलिस चौकी स्थापित की गयीं है| इसके साथ ही 7 वाच टावर व आधुनिक यंत्र व शस्त्रों से लैस पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है| मेले में फायर ब्रिगेड, सीसीटीवी, खोया-पाया केंद्र आदि की विशेष व्यवस्था है| मेला सचिव व अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने बताया मेले का श्रीगणेश किया हो गया है| सभी व्यवस्था दुरस्त की गयी|




विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिनेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा तथा महंत ईश्वर दास महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने हवन में आहुति देकर मेले के सफल आयोजन की कामना की। डीएम व बीजेपी जिलाध्यक्ष नें फीता खोलकर मेले का श्रीगwणेश किया |जिलाधिकारी ने मेला व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। माघ मेला श्री रामनगरिया के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में तेजी आ गई| इस दौरान विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, विमल कटियार, डीएस राठौर, सुरेन्द्र पाण्डेय, अभिषेक वाजपेयी, अभिषेक बाथम, अनुपम रस्तोगी, नरेंद्र सिंह राणा, नारायण दत्त द्विवेदी,एसडीएम सदर रजनी कांत पाण्डेय आदि रहे|
नगर प्रवेश यात्रा में महंत सत्यगिरी महाराज के साथ सागर पुरी, विपिन गिरी, बलवंत गिरी, श्यामलपुरी, विपिन पुरी, झंझट गिरी, धर्मदेव उर्फ छोटे भैया, श्यामपुरी, जगदीश पुरी, सेवागिरी, हेमंत गिरी, चंद्रमा गिरी, शंकर गिरी, नाथ बाबा, कन्हैया दास, जयदेव गिरी आदि रहे|फर्रुखाबाद विकास मंच अध्यक्ष भइयन मिश्रा, कोमल पाण्डेय व धीरज पाण्डेय नें स्वागत किया|

वाले 99 प्रतिशत लोग गरीब होते हैं, उनके प्रति हमारा व्यवहार ठीक होना चाहिए, पुलिस व अन्य मेला कर्मी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से नम्र व्यवहार करें उनसे हाथ जोड़कर नमस्कार करें| उन्होंने कहा की पिछली बार जो हुआ वह इस बार ना हो, उन्होंने पार्किंग, गोताखोर, सुरक्षा को बेहतर तरीके से परखा| इस बार सुरक्षा के लिए पुलिस बल अधिक मात्रा में रखा गया है| डीआईजी नें कहा की आग को लेकर भी पुलिस एलर्ट रहे, लगभग एक से डेढ़ लाख श्रद्धालु कल्पवास करता है, लिहाजा अगर कोई आग की सूचना 
मेला रामनगरिया व ढाई घाट मेले में प्रयागराज जैसी व्यवस्था देखनें को मिलेगी| मेला में 5-6 स्नान होते है, स्नान होने पर पुलिस समय से अपनी डियूटी पर पंहुचे|गंगा तट पर बैरिकेटिंग मजबूत की जाये| जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी,एसपी आरती सिंह आदि प्रमुख रूप से रहे|