भीषण ठण्ड के बाद खुले मौसम से जनमानस को मिली संजीवनी

0
352

फर्रुखाबाद(नगर संबाददाता) विगत दिन भयंकर ठण्ड से पीड़ित आम-जनमानस के लिए आज मौसम साफ़ होने से निकली धूप किसी संजीवनी से कम नहीं है जब भी भीषण ठंड के बाद जब धूप निकलती है तो यह लोगों के लिए संजीवनी का काम करती है क्योंकि यह न सिर्फ शरीर को गर्माहट देती है बल्कि मानसिक रूप से भी ताजगी और ऊर्जा भर देती है आज लोग घरों से बाहर घरो से बहार निकले और जनजीवन सामान्य नज़र आया| लेकिन अभी भी धूप निकलने के साथ ठण्ड और भीषण गलन का प्रकोप जारी है|आज सुबह से निकली सूर्य की किरणों ने जनपद में गुुनगुनी धूप फैलाई तो आम जनमानस के साथ पशु पक्षियों ने भी राहत की सांस ली,सभी अपने अपने घरो से बाहर निकले और धूप का आनंद लेने से न चूके। मौसम विज्ञानियों की माने तो शनिवार तक ऐसा ही गुनगुना मौसम बना रह सकता है,रविवार से पुन: घना कोहरा छाने लगेगा,तापमान गिरेगा और बर्फीली पछुआ चलेगी और ठंड बढ़ जाएगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]