Home Blog Page 5819

बाप ने बेटी को अगवा किया

0

फर्रुखाबाद1july: बाइक चुराने के संदेह में बाप ने बेटी के घर हमलाबोलकर ५ परिवार वालों को पीट कर घायल कर दिया. तथा बेटी को अगवा करने का प्रयास करने पर ४ लोगो को गाँव वालों ने पकड़ लिया.

खून के रिश्तों को तार-तार करने वाली यह घटना थाना कमालगंज के ग्राम गांधीनगर की है १३ जून को कन्नौज थाना सौरिख के ग्राम रेरी रामपुर निवासी रामशंकर लोधी राजपूत अपनी बाइक नम्बर डीएल ४५ एएफ/३५८९ को लेकर समधी रामशंकर के बेटे के तिलक समारोह में आये थे. घर के दरवाजे से बाइक चोरी हो जाने पर जागेश्वर ने समधी के परिजनों पर संदेह किया.

बीती रात जागेश्वर ने अपने बेटे औसान सिंह आदि एक दर्जन लोगों के सहयोग से रामशंकर के घर हमला बोल दिया. लाठी डंडों व तमंचों की वट से हमला करके रामशंकर उनकी पत्नी अमर कुमारी बेटा संदीप व अनूप को घायल कर दिया.

अपनी बेटी सरस्वती को मार्सल में डालकर जबरन ले जाने लगे, ग्रामीणों ने पथराव व घेराबंदी कर सरस्वती को छुडा लिया. तथा सरस्वती के भाई औसान तथा गाँव के जितेन्द्र, पुष्पेन्द्र, अरबिन्द को पकड़ लिया तथा पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया.

भांजा नई मांमी को ले उड़ा

0

फर्रुखाबाद1july: भांजा नव विवाहित मांमी को भगा ले गया. जिसका विरोध करने पर भांजे के परिवार वालों ने मांमी के भाई सिकंदर नट को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. सिकंदर कोतवाली कायमगंज के ग्राम शिवरई वरियार निवासी मन्नालाल नट का २८ बर्षीय पुत्र है. सिकंदर के चाचा गंगासरन की पुत्री उर्मिला का बीते २ बर्ष पूर्व थाना शमसाबाद के ग्राम उलिया पुर निवासी हरिओम से विवाह हुआ था. एक साल की पुत्री है. प्रेम नगर निवासी अमर सिंह का बेटा अरबिन्द हरिओम का भांजा है. अरबिन्द २९ जून की रात उर्मिला को उसके मायके से भगा ले गया. सिकंदर ने रिपोर्ट लिखाने के लिये कोतवाली में तहरीर दी. इसी रंजिश में अरबिन्द के भाई अनिल बाप अमरसिंह, परिजन पप्पू, व उसका बेटा पटेला ने सिकंदर को डंडों से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. पुलिस ने घायल का स्थानीय अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया. हालत गम्भीर होने पर घायल को लोहिया अस्पताल के लिये रिफर कर दिया. घायल की तीमारदारी में लगी पत्नी खुशबू व माँ मुन्नी देवी ने बताया कि हमलाबरों ने मार डालने में कोई कसर बांकी न रखी.